फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Petrol pump salesman accused of theft of Rs 1.37 lakh

Sonipat News: पेट्रोल पंप के सेल्समैन पर 1.37 लाख रुपये चोरी का आरोप

Wed, 24 Apr 2024 10:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 24 Apr 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
Petrol pump salesman accused of theft of Rs 1.37 lakh
गोहाना। गांव माहरा स्थित एक पेट्रोल पंप पर कार्यरत सेल्समैन पर पेट्रोल पंप मालिक ने 137800 रुपये चोरी करने का आरोप लगाया है। बरोदा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर सेल्समैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ईशापुर खेड़ी निवासी जोगिंद्र मलिक ने बताया कि गांव माहरा में ड्रेन नंबर-8 के पास उनका पेट्रोल पंप है। जिस पर गोहाना के चोपड़ा कॉलोनी निवासी उत्तम सेल्समैन के पद पर कार्य करता है। 21 अप्रैल को उत्तम के पेट्रोल पंप पर आया था। पेट्रोल पंप की नकदी उत्तम के पास थी। जोगिंद्र ने जब पेट्रोल पंप के लेखा-जोखा की जांच की तो नकदी से 137800 रुपये कम मिले। जोगिंद्र का आरोप है कि यह नकदी उत्तम ने चोरी की है।
विज्ञापन


वर्जन

पेट्रोल पंप मालिक की शिकायत पर सेल्समैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

- लाल सिंह, प्रभारी, बरोदा थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed