फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   petrol pump operators will strike tomorrow

पेट्रोल पंप संचालक कल करेंगे हड़ताल

Sat, 13 Nov 2021 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
petrol pump operators will strike tomorrow
सोनीपत। पेट्रोलियम डीलर वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर 15 नवंबर को सोनीपत जिले में भी पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। इसको लेकर शनिवार देर शाम सोनीपत पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने बैठक कर राज्यव्यापी हड़ताल का समर्थन किया और इसे सफल करने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसोसिएशन के प्रधान परविंद्र खत्री ने कहा कि सोनीपत के पेट्रोल पंप संचालक भी 15 नवंबर की हड़ताल में सभी भाग लेंगे। सरकार की गलत नीतियों से पेट्रोल पंपों का संचालन करना घाटे का सौदा हो गया है। मालिक और कर्मचारियों के परिवार भूखा मरने में कगार पर पहुंच गए हैं। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों का पंप संचालकों को कोई लाभ नहीं हुआ, लेकिन दिवाली पर सरकार ने 10 रुपये की जो एक्साइज ड्यूटी घटाई, उससे उनको एक ही रात में करोड़ों रुपये का नुकसान हो गया। एसोसिएशन की मांग है कि डीलर का कमीशन बढ़ाया जाए। बैठक में युद्धवीर एडवोकेट, विनोद गुलिया, मोहित जठेड़ी, राजकुमार कटारिया , माईराम कौशिक, नीरज जैन, विनय मोहन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed