{"_id":"68473b38ae8d9f3b90060571","slug":"petrol-pump-operators-should-promote-digital-transactions-mamta-singh-sonipat-news-c-197-1-snp1001-137798-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा दें पेट्रोल पंप संचालक : ममता सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा दें पेट्रोल पंप संचालक : ममता सिंह
Tue, 10 Jun 2025 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 10 Jun 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
फोटो 19: सोनीपत के राई स्थित कार्यालय में पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक को संबोधित करती पुलिस आय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। पेट्रोल पंपों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने पेट्रोल पंप एसोसिएशन के पदाधिकारियों संग बैठक की। बैठक में डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने व सीसीटीवी दुरुस्त रखने के लिए कहा गया। साथ ही पेट्रोल पंप संचालकों को सभी कर्मियों की पुलिस वेरिफिकेशन कराने और वर्दी अनिवार्य करने के लिए कहा गया।
सोमवार शाम को राई स्थित अपने कार्यालय में ममता सिंह ने कहा कि पेट्रोल पंपों पर उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी लगवाए जाएं, जो रात में भी स्पष्ट रिकॉर्डिंग कर सकें। कैमरा की रिकॉर्डिंग का बैकअप कम से कम तीन माह का होना चाहिए। डीवीआर को सुरक्षित स्थान पर रखा जाए। बैठक में पुलिस उपायुक्त परबीना पी. नरेंद्र कादियान, सहायक पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) अजीत सिंह, पेट्रोल पंप एसोसिएशन के प्रधान प्रविंदर खत्री, विनोद गुलिया, राजकुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
नकदी रहित लेन-देन को करें प्रोत्साहित
पुलिस आयुक्त ने पेट्रोल पंप मालिकों से अपील करते हुए कहा कि नकदी रहित लेन-देन को प्राथमिकता दें। बिना नंबर प्लेट या संदिग्ध वाहनों को तेल न दें। उन्होंने कहा कि अगर किसी पंप को नकदी बैंक में जमा करवाने के लिए बड़ी राशि लेकर जानी हो तो पुलिस सहायता के लिए कंट्रोल रूम के मोबाइल फोन नंबर 7419410578, लैंडलाइन के 0130-2222903, 0130-2220100 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
पुलिस वेरिफिकेशन और कर्मचारियों की वर्दी अनिवार्य
पेट्रोल पंप मालिकों को निर्देश दिए गए कि अपने कर्मचारियों की पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य रूप से कराएं। साथ ही सभी कर्मचारियों की निर्धारित वर्दी होनी चाहिए। पंपों पर अच्छी गुणवत्ता के सायरन भी लगाए जाएं, जो आपातकालीन स्थिति में तुरंत अलर्ट कर सकें।