फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Person dies from Corona, 131 positive including three international wrestlers and MLA's son

सुखदेव ढाबे के 71 और गरम-धरम के 10 कर्मी कोरोना संक्रमित, दोनों ढाबे सील, जिले में 131 पॉजिटिव मिले

Fri, 04 Sep 2020 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Fri, 04 Sep 2020 01:03 AM IST
सार

  • प्रशासन के पास कई बार सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाने व मास्क तक नहीं लगाने की पहुंच चुकी फोटो और वीडियो
  • अधिकारी निरीक्षण कर हर बार चेतावनी देकर चले आए, अब कई राज्यों के हजारों लोगों के लिए बढ़ सकती है परेशानी

विज्ञापन
Person dies from Corona, 131 positive including three international wrestlers and MLA's son
गरम धरम ढाबे पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जिया उड़ाते हुए जमा भीड़। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत में जहां 131 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, वहीं इनसे अलग सुखदेव ढाबे के 71 व गरम धरम ढाबे के 10 कर्मी कोरोना संक्रमित आए हैं। यह सभी अन्य राज्यों के रहने वाले हैं और इस कारण ही इनको जिले की लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है। दोनों ढाबों पर इतने ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन ने इनको सील करा दिया है। हालांकि इसके लिए प्रशासनिक ढिलाई को जिम्मेदार माना जा रहा है, क्योंकि सुखदेव व गरम धरम ढाबे पर पिछले काफी दिनों से सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं और वहां लोग मास्क भी नहीं लगा रहे थे।

विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारियों के पास फोटो व वीडियो पहुंचने के बावजूद हर बार छापा मारकर केवल चेतावनी देकर काम चलाया जा रहा था। इस कारण ही अब कई राज्यों के हजारों लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। देशभर में मुरथल के ढाबों का खाना मशहूर है और नेशनल हाईवे से गुजरने वाले अधिकतर लोग यहां के ढाबों पर रुककर जाते हैं तो वहां विशेष तौर पर खाना खाने के लिए भी दिल्ली व यूपी के लोग पहुंचते हैं। 
विज्ञापन


मुरथल के ढाबों पर पिछले कुछ समय से भीड़ ज्यादा बढ़ती जा रही थी और वहां सोशल डिस्टेंसिंग तक का ध्यान नहीं रखा जा रहा था। वहीं ढाबों पर पहुंचने वाले लोग भीड़ होने के बावजूद मास्क नहीं लगा रहे थे। जबकि ढाबा संचालक भी इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे थे। सुखदेव व गरम धरम ढाबे पर भीड़ की फोटो व वीडियो भी कई बार प्रशासनिक अधिकारियों के पास पहुंच चुकी थी लेकिन हर बार अधिकारी वहां छापा मारने जाते थे और वहां केवल चेतावनी देकर लौट आते थे। जिसके बाद भी दोनों ढाबों पर हालात नहीं सुधरे और इस कारण ही वहां कोरोना ने बड़ा कहर बरपाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुखदेव ढाबे पर 319 कर्मियों के सैंपल लिए गए, जिनमें से 71 पॉजिटिव मिले हैं तो गरम धरम के 10 कर्मी पॉजिटिव मिले हैं। एसडीएम विजय सिंह ने बताया कि दोनों ढाबों को फिलहाल सील करा दिया गया है, जिससे संक्रमण वहां से फैल नहीं सके। यह परेशानी अधिकारियों के लिए भी बढ़ गई है कि वहां दिल्ली, यूपी, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू कश्मीर तक के लोग आते हैं और इतने लोगों की जानकारी जुटाकर जांच कराना मुश्किल है। बता दें कि सुखदेव ढाबे पर प्रतिदिन करीब 25 हजार लोग खाना खाते हैं।

तीन अंतरराष्ट्रीय पहलवानों व विधायक के बेटे समेत 131 पॉजिटिव मिले

सोनीपत में कोरोना का कहर लगातार जारी है। यहां पलड़ा के 40 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई तो 131 नए कोरोना पॉजीटिव मिले है। इनमें ओलंपिक का टिकट कटा चुके पहलवान दीपक पूनिया, कृष्ण, नवीन के अलावा विधायक सुरेंद्र पंवार का बेटा ललित पंवार भी शामिल है। जिससे कोरोना पॉजिटिव की संख्या 4978 तक पहुंच गई है तो कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 42 हो गया है। वीरवार को 80 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिल गई है। इस तरह 3921 मरीज ठीक हो चुके हैं और 1015 का इलाज चल रहा है।

डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि शहरी क्षेत्र में सेक्टर 15 में छह, विकास नगर में तीन, लक्ष्मण कालोनी में दो, ओल्ड डीसी रोड में दो, टीडीआई सिटी में एक, मालवीय नगर में दो, गोपाल नगर में एक, चार मरला में एक, ककरोई रोड पर एक, प्रगति नगर में एक, कोट मोहल्ला सोनीपत में एक, गन्नौर में एक, अशोका यूनिवर्सिटी में तीन, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक, आर्य नगर में दो, जीवन नगर में दो, सेक्टर-14 में चार, गुड़ मंडी में एक, कृष्ण नगर में एक, पीसीएम सोनीपत में एक, सिक्का कॉलोनी में एक, कल्याण नगर में एक, भगत सिंह कॉलोनी में एक, कोर्ट कॉम्पलेक्स सोनीपत में एक, बहालगढ़ स्थित साई में तीन, न्यू नंदवानी नगर में एक, देव नगर में एक, वेस्ट रामनगर में दो, सुनारों वाली गली बड़ा मंदिर के पास एक, राम गली गोहाना में दो, गोपाल कॉलोनी में एक, पुलिस लाइन में एक, छोटूराम चौक पर एक, आदर्श नगर में एक, गन्नौर के गांधी नगर में दो, गोहाना में एक व जैन स्थानक वाली गली में दो, उत्तम नगर गोहाना में एक, सेक्टर-7 सोनीपत में एक, इंद्र गढ़ी गोहाना में एक, विष्णु नगर में दो, विकास नगर गोहाना में एक, बरोदा रोड गोहाना में एक, गोहाना के वार्ड नंबर 10 में एक, मेन बाजार गोहाना में एक, लक्ष्मी नगर गोहाना में एक व अशोक विहार में एक कोरोना पॉजिटिव मिला।

ग्रामीण क्षेत्र में प्याऊ मनियारी स्थित प्रेम कॉलोनी में 11 मरीज, फिरोजपुर बांगर में एक, मातंड में एक, राई में दो, कबीरपुर में एक, गरम धरम मुरथल में एक, मुरथल गांव में छह, सीआरपीएफ खेवडा में पांच, कुंडली में पांच, एमएच कंटेनरर्स मुरथल में दो, कंवाली में एक, बिंदरौली में एक, नांदल कलां में एक, बिसवांमील में एक, कथूरा में एक, खेड़ी दमकन में एक, कैलाना में एक, गुहना में एक, शाहपुर तुर्क में एक, शामड़ी में एक, फैन फैक्टरी बुटाना में पांच, सैदपुर में एक तथा खरखौदा के वार्ड नंबर 7 में एक, थाना रोड खरखौदा में एक के अलावा अन्य जगहों पर पांच लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

कोरोना से पलड़ा के 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत, मरने वाले 42 हुए
पलड़ा गांव के 40 वर्षीय व्यक्ति का कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद से बीपीएस मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था। उसके बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और उसकी वीरवार को मौत हो गई। इस तरह से जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 42 हो गई है। जिससे डीसी ने सभी को एहतियात बरतने की अपील की है।

साई में पहलवान पॉजिटिव मिले तो नेशनल कैंप पर संकट
साई सेंटर में दो दिन पहले ही शुरू हुए नेशनल कैंप पर संकट के बादल मंडरा गए है। जहां ओलंपिक में जगह बना चुके पहलवान दीपक पूनिया के अलावा कृष्ण व नवीन कोरोना पॉजिटिव मिले है। हालांकि अभी कैंप को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है। लेकिन उसे निरस्त किया जाएगा या नहीं, इसपर बाद में फैसला होने की बात कही गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed