फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   People who came for work due to strike of clerks did not get diagnosis

Sonipat News: लिपिकों की हड़ताल से काम के लिए आए लोगों को नहीं मिला निदान

Thu, 06 Jul 2023 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 06 Jul 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
People who came for work due to strike of clerks did not get diagnosis
लघु सचिवालय में धरनास्थल पर एकत्रित लिपिक। संवाद
सोनीपत। अपनी मांगों को लेकर विभिन्न विभागों के लिपिक बुधवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। इससे शिक्षा विभाग, जनस्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, खाद्य एवं पूर्ति सहित विभिन्न विभागों में दिनभर कामकाज प्रभावित रहा। ऐसे में काम करवाने के लिए पहुंचे लोगों को लिपिकों के नहीं मिलने से परेशानी झेलनी पड़ी। लोग काम करवाने के लिए भटकते रहे। लिपिकों ने स्पष्ट कह दिया है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं की जाती है तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी के नेतृत्व में जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत करीब 1500 लिपिक बुधवार सुबह छोटूराम धर्मशाला के पास इकट्ठा हुए। वे यहां से विरोध मार्च करते हुए लघु सचिवालय धरनास्थल पर पहुंचे और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए। इस दौरान लिपिकों ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए और वेतनमान 19900 की बजाय 35400 रुपये देने की मांग की। लिपिकों के धरने पर जाने से विभिन्न कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन

क्लेरिकल एसोसिएशन के क्षेत्रीय समन्वयक कुलदीप सिंह ने कहा कि लिपिक लंबे समय से वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। कई बार विरोध प्रदर्शन किया जा चुका है। 18 जून को लिपिक वर्ग ने क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी के नेतृत्व में करनाल में विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान उन्हें आश्वासन दिया गया था कि लिपिकों की मांगों को लेकर 4 जुलाई तक मुख्यमंत्री से बैठक करवा दी जाएगी। इस संबंध में किसी प्रकार की बैठक नहीं होने से खफा लिपिकों ने बुधवार को हड़ताल पर जाने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न विभागों से पहुंचे लिपिकों की लगवाई हाजिरी
जिले में 1500 से अधिक लिपिक कार्यरत हैं। लिपिक की अनिश्चितकालीन हड़ताल लंबी चलती है तो सरकार की कई ऑनलाइन योजनाओं का काम प्रभावित हो सकता है। हड़ताल का नेतृत्व कर रही कमेटी ने ऑनलाइन माध्यम से विभागों के कामकाज पर नजर रखी। इस दौरान कुछ विभागों में काम की रिपोर्ट भी मिली, जिसके बाद कमेटी ने संबंधित लिपिकों की सूची तैयार की। विभिन्न विभागों से पहुंचे लिपिकों की हाजिरी भी लगवाई गई।
हमारे घर की प्रॉपर्टी आईडी गलत बनी हुई है। त्रुटियों को ठीक कराने के लिए दो घंटे से प्रॉपर्टी कर शाखा में खड़ा हूं। सीट पर एक भी लिपिक नहीं मिला, जिससे त्रुटियों को ठीक करा सकूं। -आयुष, बहालगढ़।


हमारी मुरथल स्थित औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी है। गृहकर के मिले नोटिस में फैक्टरी का क्षेत्र गलत है। जिससे गृहकर ज्यादा राशि का आया हुआ है। इसे ठीक कराने नगर निगम में सुबह से भटक रहा हूं, सीट पर कोई कर्मचारी नहीं मिला। -शिवम, रोहिणी, दिल्ली।

कहां कितने लिपिक गैरहाजिर रहे
विभाग कुल लिपिक गैर हाजिर
नगर निगम 51 39
रोडवेज 36 30
समाज कल्याण विभाग 02 02
कृषि विभाग 05 05
स्वास्थ्य विभाग 60 46
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग 08 00
लोक निर्माण विभाग 06 06
नोट : इनके अलावा हड़ताल में विभिन्न शिक्षण संस्थानों व खंड स्तर पर विभिन्न विभागों के लिपिक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed