फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   United Kisan Morcha targets BJP after the result of Ellenabad byelection in Sonipat

सोनीपत: संयुक्त किसान मोर्चा के नेता बोले-जनता ने उपचुनाव के नतीजों से भाजपा को दी चेतावनी 

Tue, 02 Nov 2021 10:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Tue, 02 Nov 2021 10:45 PM IST
सार

संयुक्त किसान मोर्चा ने ऐलनाबाद उपचुनाव के नतीजे के बाद भाजपा पर कड़ा निशाना साधा। मोर्चे के नेताओं ने सोनीपत के कुंडली बॉर्डर पर कहा कि परिणाम सीधे तौर पर भाजपा के लिए चेतावनी है। तीनों कृषि कानून सरकार को रद्द करने ही होंगे और किसानों की सभी जरूरी मांगें माननी होंगी। नहीं तो सभी जगह से ऐसे ही परिणाम आएंगे।

विज्ञापन
United Kisan Morcha targets BJP after the result of Ellenabad byelection in Sonipat
कुंडली बॉर्डर पर पंजाबी गायकों को सम्मानित करते एसकेएम नेता।  - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने कहा कि हरियाणा, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में हुए उपचुनाव के माध्यम से जनता ने भाजपा को चेतावनी दी है। सभी उपचुनाव में मतदाताओं ने भाजपा को हराकर उसके दंभ को तोड़ दिया है। अगर भाजपा अब भी अपनी नीतियों को जनता के हितों के अनुरूप नहीं बनाती है, तो उन्हें भविष्य में इस तरह के परिणाम लगातार भुगतने पड़ेंगे। एसकेएम समन्वय समिति के सदस्य डॉ. दर्शन पाल सिंह ने सोनीपत के कुंडली बॉर्डर पर कहा कि हरियाणा, राजस्थान व हिमाचल प्रदेश में जहां-जहां किसान आंदोलन ने अपनी ताकत लगाकर मतदाताओं से किसान विरोधी नीतियों के लिए भाजपा को हराने का आग्रह किया था, वहां भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-ऐलनाबाद उपचुनाव: हार के बाद बोले गोबिंद कांडा, यह मेरी जीत-इस मुकाबले को लोग याद करेंगे 
विज्ञापन


यह तो एक शुरुआत है
उन्होंने कहा कि यह तो शुरुआत है अगर अभी भी भाजपा नहीं मानी तो भविष्य में इसी तरह परिणाम भुगतने होंगे। एसकेएम ने कहा कि हम सीएम मनोहर लाल के उस बयान से पूरी तरह से सहमत हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि संवाद ही किसी भी आंदोलन और किसानों के संघर्ष का समाधान है। हालांकि यह भाजपा के पाखंड को दर्शाता है, जो प्रदर्शनकारी किसानों के साथ बातचीत फिर से शुरू करने को तैयार नहीं है। बातचीत का अंतिम दौर 22 जनवरी को समाप्त हुआ था। इसके बाद सरकार ने वार्ता को फिर से शुरू करने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-ऐलनाबाद उपचुनाव: किसान आंदोलन का फैक्टर नहीं आया काम, विरोध के बावजूद बढ़ा भाजपा का वोट बैंक 

पंजाबी कलाकारों ने गीतों के बांधा समां
कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर मंगलवार को पंजाबी लोक कलाकार मनमोहन वारिस और कमल हीर ने अपनी कला का प्रदर्शन कर आंदोलनकारी किसानों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने हम जीतेंगे जरूर, जंग जारी रखना गीत की शानदार प्रस्तुति देकर किसानों का खूब हौसला बढ़ाया। एसकेएम ने कहा कि पंजाब और अन्य राज्यों के कलाकारों ने आंदोलन को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान कर महत्वपूर्ण योगदान दिया है। एसकेएम सम्मान और स्नेह के साथ इसकी सराहना करता है। वहीं दोनों गायकों ने कहा किसान आंदोलन अब शिखर पर है। किसानों की जायज मांगों को पूरा किया जाना चाहिए।

 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed