{"_id":"6646384d7301c5759e057d2c","slug":"people-troubled-by-unannounced-power-cuts-forced-to-stay-awake-sonipat-news-c-197-1-snp1003-118323-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बिजली के अघोषित कट से लोग परेशान, रतजगा को विवश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बिजली के अघोषित कट से लोग परेशान, रतजगा को विवश
Thu, 16 May 2024 10:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 16 May 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
खरखौदा। बढ़ती गर्मी के साथ अब बिजली ने भी उपभोक्ताओं को सताना शुरू कर दिया है। रात के समय चार-चार घंटे के कट लगाए जा रहे हैं, जिस कारण लोगों को रातभर जागकर काटनी पड़ी रही है। गर्मी में बढ़ते तापमान के साथ ही बिजली कटों की संख्या में भी इजाफा हो गया है। इससे लोगों में बिजली निगम के प्रति रोष है।
जिले में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री तक पहुंच गया है। अब पंखों के साथ लोगों के घरों में कूलर और एयर कंडीशनर भी चल रहे हैं। क्षेत्र में जैसे ही गमी ने अपना रंग दिखाना शुरू किया है, वैसे ही खरखौदा क्षेत्र में बिजली के अघोषित कट लगने भी शुरू हो गए हैं। चार-चार घंटे के लंबे कट लग रहे हैं। बुधवार रात 10:45 बजे बिजली गुल हुई, जो तड़के 3:45 बजे आई। इसके बाद भी बिजली निर्बाध रूप से नहीं चली। कुछ ही देर बाद फिर से बिजली कट लग गया। थोड़ी देर बाद आई, लेकिन 6 बजकर 50 मिनट पर फिर से कट लग गया। इसके बाद आठ बजकर 20 मिनट पर बिजली बहाल हो पाई। दिन में भी अघोषित कटों से लोग परेशान रहे।
शहरवासी कर्नल टेकचंद, राहुल, राजकिशोर, मनीष, सत्ते लोहिया, पप्पू का कहना है कि बिजली निगम ने शहर को छह जोन में बांट दिया है, ताकि लोड बढ़ने पर बिजली बाधित न हो। मौजूदा समय में बिजली कटों से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। बार बार शिकायत करने के बावजूद बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं लाया जा रहा।
विज्ञापन
वर्जन
132 केवी से से ही लोड नहीं मिल पा रहा था, रात को भी यही समस्या थी। अलग-अलग जोन में कट लगाकर बिजली आपूर्ति दी गई। जब 132 केवी से लोड मिला तो एक ट्रांसफार्मर में फाल्ट आ गया, जिससे फिर से बिजली आपूर्ति बंद पड़ गई थी। यही कारण है कि लोगों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ी।-धर्मेंद्र, कनिष्ठ अभियंता, बिजली निगम, खरखौदा