फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   People troubled by the stoppage of water drainage from the streets protested and warned of agitation

Sonipat News: गलियों से पानी निकासी ठप होने से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन, आंदोलन की दी चेतावनी

Thu, 22 Aug 2024 06:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 22 Aug 2024 06:51 AM IST
विज्ञापन
People troubled by the stoppage of water drainage from the streets protested and warned of agitation
फोटो 04. सोनीपत के बाबा काॅलोनी ​स्थित गली में भरे दू​​षित पानी से निकलकर जाती बच्ची। संवाद
सोनीपत। बारिश के मौसम में बाबा कॉलोनी में पानी की निकासी ठप हो चुकी है। इससे परेशान लोगों ने बुधवार को एकत्रित होकर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने समस्या के समाधान के लिए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। आरोप था कि सीवर समस्या व पानी निकासी के समाधान कराने के लिए वह कई बार निगम अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस है।
विज्ञापन

नवीन, गौरव, राजेंद्र, हरिओम ने बताया कि काफी लंबे समय से कॉलोनी में सीवर जाम हैं और गंदे पानी की निकासी का कोई प्रबंध नहीं है। बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा हालात बाबा कॉलोनी के साथ मोहन नगर में बने हुए हैं। निकासी ठप होने से गलियों में पानी भरा हुआ है। इसके चलते 100 से ज्यादा परिवार प्रभावित हो रहे हैं। वह कई बार अधिकारियों से लेकर मेयर, विधायक व निगम पार्षद के अलावा सीएम विंडो पर भी शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई समस्या का समाधान नहीं निकला। अधिकारियों की अनदेखी के कारण क्षेत्र के बच्चे पानी से निकालकर स्कूल जाने के लिए मजबूर है।
विज्ञापन

आप नेता विमल किशोर ने कहा कि सरकार विकास का ढिंढोरा पीट रही है जबकि जमीनी स्तर पर कोई विकास नहीं हो रहा। रोजमर्रा के कार्य ठप हो चुके हैं। बुजुर्ग लोग घरों में ही रहने को मजबूर हैं। क्षेत्र में बीमारियों फैलने की आशंका बनी रहती है। लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि बाबा कॉलोनी व मोहन नगर में सीवर समस्या का जल्द समाधान न किया तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान रानी, संतोष, ममता, हर्ष, नरेंद्र कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



रेलवे की ओर से बाबा कॉलोनी से राजीव नगर की तरफ रेलवे लाइन के नीचे से ट्रेंचलेस तकनीक से सीवर लाइन डालने का कार्य किया जाना है। कुछ विभागीय और तकनीकी रुकावट के कारण काम शुरू नहीं हो पाया है। नगर निगम की ओर से करीब 3 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि कई महीने पहले रेलवे को हस्तांतरित की जा चुकी है। अस्थायी समाधान के लिए कनिष्ठ अभियंता को निर्देश दिए गए हैं।
- विशाल गर्ग, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed