फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   People rejected fake politics, BJP government showed the way to transparency: Nayab Singh Saini

जनता ने झूठी राजनीति को नकारा, भाजपा सरकार ने दिखाया पारदर्शिता का रास्ता : नायब सिंह सैनी

Tue, 14 Jan 2025 01:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 14 Jan 2025 01:36 PM IST
विज्ञापन
People rejected fake politics, BJP government showed the way to transparency: Nayab Singh Saini
फोटो 29- सोनीपत के गन्नौर स्थित गुप्तिधाम में आयोजित अभिनंदन समारोह में राष्ट्रसंत गुप्ति सागर
गन्नौर। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश की जनता ने झूठ की राजनीति और नौकरियां बेचने वालों को करारा जवाब देकर भाजपा की सरकार को तीसरी बार सत्ता सौंपी है। बिना पर्ची और बिना खर्ची के मूल मंत्र से हरियाणा के लोगों को विकास और रोजगार के समान अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री सोमवार को गन्नौर स्थित गुप्तिधाम में आयोजित अभिनंदन समारोह में पहुंचे और राष्ट्रसंत गुप्ति सागर महाराज से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने बिना किसी भेदभाव के पारदर्शिता से काम किया है। उनकी सरकार ने शपथ ग्रहण से पहले ही 24 हजार युवाओं को बिना खर्च और सिफारिश के नौकरी दी। भाजपा ने डायलिसिस की मुफ्त सुविधा और पंचायत भूमि पर बसे लोगों को मालिकाना हक दिया। उन्होंने गुप्तिधाम के विकास के लिए 31 लाख का अनुदान देने की घोषणा की। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली, सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, विधायक देवेंद्र कादियान, खरखौदा विधायक पवन खरखौदा, भाजपा जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा, पूर्व मंत्री कविता जैन, भाजपा नेता राजीव जैन, पूर्व विधायक निर्मल चौधरी, देवेंद्र कौशिक, आजाद नेहरा, निशांत छौक्कर, नवीन मंगला सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रदेश में जरूरतमंदों को मिलेगी छत
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि हरियाणा सरकार जल्द ही एक लाख जरूरतमंद परिवारों को प्लाॅट मुहैया कराएगी। उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि केवल कागजी घोषणाएं की थीं, जबकि भाजपा सरकार ने लोगों को प्लॉट की रजिस्ट्री और कब्जा देकर वास्तविक राहत दी है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि उनके नेताओं ने चुनाव के समय नौकरियां बांटने की बात कही, लेकिन जनता ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में भी भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रसंत की लिखित दो पुस्तकों का किया विमोचन
राष्ट्रसंत गुप्ति सागर महाराज ने मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी सकारात्मक नीतियां हरियाणा को विकास के नए पथ पर ले जा रही हैं। इस मौके पर उनकी लिखित दो पुस्तकें भारत की आत्मा सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के अग्रदूत पंडित दीनदयाल उपाध्याय का विमोचन भी किया गया।

फोटो 29- सोनीपत के गन्नौर स्थित गुप्तिधाम में आयोजित अभिनंदन समारोह में राष्ट्रसंत गुप्ति सागर

फोटो 29- सोनीपत के गन्नौर स्थित गुप्तिधाम में आयोजित अभिनंदन समारोह में राष्ट्रसंत गुप्ति सागर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed