{"_id":"68c0897a0492c7f56e0bb308","slug":"people-protested-in-indian-colony-over-sewer-overflow-for-last-three-months-sonipat-news-c-197-1-snp1003-142020-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: इंडियन कॉलोनी में तीन महीने से सीवर ओवरफ्लो होने पर लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: इंडियन कॉलोनी में तीन महीने से सीवर ओवरफ्लो होने पर लोगों ने किया प्रदर्शन
Wed, 10 Sep 2025 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 10 Sep 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
फोटो 31: सोनीपत की इंडियन कॉलोनी में सीवरों की सफाई न होने से नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते
सोनीपत। इंडियन कॉलोनी की गली नंबर 3 में सीवर समस्या से परेशान लोगों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि कॉलोनी में तीन महीने से सीवर ओवरफ्लो है। गलियों में दूषित पानी बहता रहता है। कई स्थानों पर सीवर के ढक्कन भी खुले पड़े हैं मगर इस समस्या को दूर करने पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
कॉलोनी निवासी संतोष, भानमती, राेहित, जितेंद्र, पिंकी, सुदेश, सुनीता, अनीश, रोहित व रौनक ने बताया कि नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। नगर निगम अधिकारियों को सीवरों की सफाई करने के लिए कई बार शिकायत की जा चुकी है मगर अब तक सुनवाई नहीं हुई है।
गली में गंदगी के साथ-साथ मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। छोटे बच्चे और बुजुर्ग बीमार हो रहे हैं। विभाग की ओर से फॉगिंग तक नहीं कराई जा रही है। दूषित पानी की वजह से लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रशासन की लापरवाही से लोग दिन-ब-दिन असहनीय स्थिति में जीने के लिए मजबूर हैं। कॉलोनी वासियों ने मांग करते हुए कहा कि तुरंत सीवर की सफाई करवाई जाए और ढक्कनों की मरम्मत की जाए ताकि संक्रमण और दुर्घटना से बचा जा सके।