{"_id":"6963fe1dacd5c1a72c0b76af","slug":"people-protested-against-the-demolition-of-the-road-in-batra-colony-sonipat-news-c-197-1-snp1003-148022-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बत्रा कॉलोनी में सड़क तोड़ने के विरोध में लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बत्रा कॉलोनी में सड़क तोड़ने के विरोध में लोगों ने किया प्रदर्शन
Mon, 12 Jan 2026 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 12 Jan 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
फोटो 04: सोनीपत की बत्रा कॉलोनी में सीवर लाइन दबाने के लिए उखाड़ी गई सड़क। स्रोत: प्रवक्ता
सोनीपत। बत्रा कॉलोनी में कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए सड़क तोड़ेने के विरोध में लोगों ने रविवार को आप कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि सीवर लाइन की सफाई न करके सड़क तोड़कर नई डाली जा रही है। विकास कार्य के पूरे मापदंड से नहीं किया जा रहा है।
आप नेता विमल किशोर, सतबीर, विकास दहिया ने कहा कि कमीशन के चक्कर में अच्छी सड़क तोड़कर कहीं सीवर लाइन डाली जा रही है तो कहीं पानी की। जनता की शिकायत है कि सीवर लाइन और मैनहोल की सफाई कराई जाए। नगर निगम की ओर से सफाई कराने के बजाय नई लाइन डाली जा रही है।
गड्ढों को भरने के बजाय सड़कें तोड़कर दोबारा बनाई जा रही हैं। लोगों ने शिकायत की थी कि सीवर की सफाई कराई जाए। सीवर गंदगी से भरे पड़े हैं। सफाई करवाने के बजाय पूरी सड़क उखाड़ दी है। इससे लोग एक सप्ताह से परेशान हैं।
विज्ञापन
सड़कें उखाड़े जाने से पानी के कनेक्शन टूट गए है। इस मामले में लोगों ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। इस दौरान राजेश सरोहा, योगेश पाल, दीपक चुघ, शेर मोहम्मद, मनमोहन सिंह, हितेश, तनुजा, मल्लिका, उपासना, परविंद्र, मीनू, सीमा, संजय, चंद्रकला भी मौजूद रहे।
बत्रा काॅलोनी में लाइन काफी समय से क्षतिग्रस्त थी जिससे लोगों और पार्षदों ने लाइन बदलवाने के लिए मांग उठाई थी। एस्टीमेट पास होने के बाद नई लाइन डाली जा रही है। -सुधीर मोर, कनिष्ठ अभियंता, नगर निगम।
बत्रा कॉलोनी में सीवर लाइन डालने के लिए हाउस की बैठक में भी मुद्दा उठाया था। सीवर लाइन ओवरफ्लो होने से कॉलोनी के लोग काफी समय से परेशान थे। कुछ राजनीतिक लोग बेवजह आरोप लगा रहे हैं। वह सब निराधार है। -इंदु वलेचा, पार्षद, नगर निगम।