{"_id":"67520b602079e8b7f40d5217","slug":"people-of-sonipat-will-participate-in-pms-program-women-will-travel-in-roadways-buses-sonipat-news-c-197-1-snp1003-128794-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पीएम के कार्यक्रम में रहेगी सोनीपत के लोगों की भागीदारी, रोडवेज बसों में जाएंगी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पीएम के कार्यक्रम में रहेगी सोनीपत के लोगों की भागीदारी, रोडवेज बसों में जाएंगी महिलाएं
Fri, 06 Dec 2024 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 06 Dec 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि सरकार की ओर से महिला सशक्तीकरण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 दिसंबर को पानीपत से बीमा सखी योजना का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम में सोनीपत जिले की सक्रिय भागीदारी रहेगी।
पीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर वीरवार को मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से उपायुक्त व अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि सोनीपत जिले की सेल्फ हेल्प ग्रुप, महिला पंच, सरपंच, ड्रोन दीदी के अलावा अन्य वर्गों से भी महिलाएं पीएम के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। उन्होंने कहा कि रोडवेज बसों से महिलाएं कार्यक्रम में पहुंचेंगी, इसलिए उचित बसों की व्यवस्था की जाएगी। इन बसों को गांवों में 8 दिसंबर की शाम भेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी बसों पर बैनर लगवाएं और बैनरों पर गांवों का नाम अवश्य लिखें। इससे वापस आते समय महिलाओं को बस की पहचान हो सके। बसों में महिलाओं के खाने व पेयजल की व्यवस्था करवाई जाएगी। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश सैनी, एसडीएम अमित कुमार, रोडवेज महाप्रबंधक संजय, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता पंकज गौड़ व प्रशांत कौशिक भी मौजूद रहे।