फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   People living in areas marked with red lines will be able to register their properties.

Sonipat News: लाल डोरे में रहने वाले लोग अपनी प्राॅपर्टी की करवा सकेंगे रजिस्ट्री

Sat, 06 Dec 2025 02:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 06 Dec 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
People living in areas marked with red lines will be able to register their properties.
फोटो 19: सोनीपत की ओल्ड महावीर कॉलोनी में पात्र व्यक्ति को संपत्ति प्रमाणपत्र देते विधायक निखिल - फोटो : samvad
सोनीपत। ओल्ड महावीर कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में शुक्रवार को लाल डोरे के अंदर रहने वाले लोगों को संपत्ति प्रमाणपत्र बांटे गए। विधायक निखिल मदान और मेयर राजीव जैन ने लगभग 300 परिवारों को उनकी भूमि के मालिकाना हक के लिए संपत्ति प्रमाण पत्र बांटे।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से लगाए शिविर के दौरान वार्ड 1, 2, 6 , 7 और 11 वार्ड के लोगों को संपत्ति प्रमाण पत्र वितरित किए।विधायक निखिल मदान ने बताया कि लगभग 50 साल से लाल डोरे के अंदर प्रॉपर्टी बना कर रह रहे लोगों को आज तक उनकी घर की रजिस्ट्री का हक नहीं मिला था। घर और दुकान के मालिक होते हुए भी वह कागजों में मालिक नहीं थे।
विज्ञापन

ऐसे 300 परिवारों को संपत्ति प्रमाणपत्र बांटे गए हैं जो सरकार की ओर से की गई सराहनीय पहल है। मेयर राजीव जैन ने बताया कि लाल डोरे के अंदर रह रहे सभी भू मालिक अपनी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करा सकते हैं। साथ ही उन्हें उनके घर और दुकान पर बैंकों की ओर से ऋण भी मिलने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भविष्य में भी इस तरह के शिविर लगाकर लोगों को उनकी संपत्ति के प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। इस तरह 14 हजार लोगों को संपत्ति प्रमाणपत्र वितरित किए जाने हैं। इस दौरान निगम पार्षद हरिप्रकाश सैनी, सुरेंद्र नैय्यर, सुरेंद्र मदान, मुनीराम, इंदू वलेचा, पूर्व चेयरमैन रविंद्र दिलावर, प्रवीण सैनी, नगर निगम के क्षेत्रीय कराधान अधिकारी राजेंद्र चुघ, नकीन मेहरा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed