फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   People eligible for PM Swanidhi are being linked to eight schemes, so far 4874 have taken benefits.

Sonipat News: पीएम स्वनिधि के पात्र लोगों को आठ योजनाओं से जोड़ा जा रहा, अब तक 4874 ले चुके लाभ

Sat, 23 Nov 2024 05:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 23 Nov 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
People eligible for PM Swanidhi are being linked to eight schemes, so far 4874 have taken benefits.
सोनीपत। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना में गति लाने के उद्देश्य से नगर निगम की तरफ से स्वनिधि भी, स्वाभिमान भी पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। पीएम स्वनिधि के पात्र फुटकर विक्रेताओं को सरकार की विभिन्न आठ योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। अब तक 4874 पात्र लोग योजनाओं का लाभ उठा चुके हैं। लोगों की सुविधा के लिए नगर निगम कार्यालय समेत शहर के हर जोन में शिविर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से अब तक 16692 फुटकर विक्रेताओं को पीएम स्वनिधि योजना से जोड़ा जा चुका है। अब केंद्र सरकार की ओर से पीएम स्वनिधि योजना का विस्तार किया जा चुका है। विस्तारित योजना में आठ और योजनाओं को शामिल किया गया है। जिनसे पात्र फुटकर विक्रेताओं को जोड़ा जा रहा है। अब तक 4874 लोग विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। इन योजनाओं में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, वन नेशन वन कार्ड योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और भवन निर्माण श्रमिकों के पंजीयन योजना शामिल हैं।
विज्ञापन

11322 फुटपाथ विक्रेता ले चुके 10-10 हजार रुपये का ऋण
शहर में 11322 फुटपाथ विक्रेताओं (स्ट्रीट वेंडरों) को 10 हजार रुपये तक ऋण मुहैया करवाया जा चुका है। 2300 फुटपाथ विक्रेताओं को 20 हजार और 400 फुटपाथ विक्रेताओं को 50 हजार रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जा चुका है। समय पर ऋण का भुगतान करने पर 9 फीसदी का अनुदान दिया जा रहा है। सबसे ज्यादा लोग प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना का लाभ ले रहे हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से भी जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्वनिधि भी, स्वाभिमान भी पखवाड़ा 2 दिसंबर तक चलाया जाएगा। इसके तहत पीएम स्वनिधि के पात्र फुटकर विक्रेताओं को सरकार की आठ योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। अब तक 4874 लोग योजनाओं का लाभ उठा चुके हैं।
राकेश कादियान, शहरी परियोजना अधिकारी, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed