{"_id":"62c1f32f2b0a342ce36fac44","slug":"people-caught-the-young-man-who-ran-away-after-snatching-the-mobile-of-the-businessman-s-wife-who-went-out-for-a-walk-sonipat-news-rtk6513318137","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूमने निकली कारोबारी की पत्नी का मोबाइल झपट कर भागे युवक को लोगों ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घूमने निकली कारोबारी की पत्नी का मोबाइल झपट कर भागे युवक को लोगों ने दबोचा
विज्ञापन
महिला का मोबाइल छीनकर भागने के आरोप में पकड़ा गया आरोपी पुलिस टीम के साथ।
- फोटो : Sonipat
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में घूमने गई महिला से एक युवक ने मोबाइल झपट लिया। जब आरोपी भागने लगा तो महिला ने शोर मचा दिया। जिस पर आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया। उसकी धुनाई करने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उससे मोबाइल बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ झपटमारी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला कन्नौज के गांव छिबरामऊ के रहने वाले धर्मेंद्र गुप्ता कारोबारी हैं। वह ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की गली नंबर तीन में रहते हैं। उनकी पत्नी ललिता देवी ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि वह अपने पड़ोसी की बेटी के साथ जरूरी काम से शनिवार रात नौ बजे हलवाई हट्टा गई थी। वहां से काम खत्म करने के बाद घर लौट रही थी तो हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में खेड़ी गैस एजेंसी के पास पीछे से आए युवक ने उसके हाथ से मोबाइल फोन झपट लिया। इस पर उसने शोर मचाते हुए उसका पीछा किया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी उसके पीछे दौड़ और कुछ दूर पर उसे पकड़ लिया। लोगों ने उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। युवक की पहचान मोहल्ला कोट निवासी अंकित के रूप में हुई। पुलिस ने उससे मोबाइल फोन बरामद कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
साहस दिखाते हुए काफी दूर पीछे दौड़ी महिला
झपटमारी की वारदात के बाद ललिता ने हौसला नहीं खोया। उसने साहस का परिचय देते हुए शोर मचाकर युवक के पीछे दौड़ने लगी। इस दौरान अन्य लोगों ने भी उनकी मदद की, उससे आरोपी को दबोच लिया गया।
विज्ञापन
राहगीरों की मदद से लगातार पकड़े जा रहे झपटमार
सिविल लाइन क्षेत्र में झपटमारी की तीन घटनाओं में लोगों की मदद से आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। राहगीर लगातार पुलिस के लिए मददगार बन रहे हैं। पिछले दिनों कच्चे क्वार्टर में रोहट गांव की महिला की चेन झपटकर भागे युवक को लोगों ने पकड़ा था। पांच दिन पहले मॉडल टाउन में महिला का बैग झपटकर भाग रहे युवक को भी लोगों ने दबोच लिया था। अब मोबाइल झपटमार को भी लोगों ने दबोचा है। राहगीरों के कदम से झपटमारों पर नकेल लग सकती है।