फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   People came out in protest against the lawsuit filed against the member of Hindu organization, a procession was taken out after the panchayat

Sonipat News: हिंदू संगठन सदस्य के खिलाफ दर्ज मुकदमे के विरोध में उतरे लोग, पंचायत के बाद निकाला जुलूस

Sun, 18 Dec 2022 06:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
People came out in protest against the lawsuit filed against the member of Hindu organization, a procession was taken out after the panchayat
शिव मंदिर पार्क में हुई हिंदू महापंचायत में मौजूद लोग। संवाद - फोटो : Sonipat
गन्नौर (सोनीपत)। हिंदू संगठन के एक सदस्य के खिलाफ बड़ी औद्योगिक क्षेत्र थाने में मुकदमा दर्ज कराने के विरोध में शनिवार को शहर के शिव मंदिर पार्क में कई संगठनों की पंचायत हुई। इसमें चेताया गया कि अगर षड्यंत्र के तहत हिंदू संगठन के सदस्य नरेंद्र पांचाल के खिलाफ दर्ज करवाया गया मुकदमा निरस्त नहीं किया तो हिंदू संगठन प्रशासन से टकराने से भी पीछे नहीं हटेंगे। अगर गिरफ्तारी भी देनी पड़ी तो हिंदू समाज पीछे नहीं हटेगा।
विज्ञापन

पंचायत में स्वामी दयानंद सरस्वती ने कहा कि युवती को न्याय दिलाना कोई अपराध नहीं है। अगर समाज के खिलाफ कुछ गलत होता है तो उसके विरोध में सभी हिंदुओं को एकजुट होना होगा। इसमें संत समाज, विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल भी सहयोग करेगा। यदि प्रशासन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई करेगा तो संत समाज भी आंदोलन, धरने व प्रदर्शनों में शामिल होगा। विहिप के प्रांतीय अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त न्यायाधीश पवन कुमार ने कहा कि हिंदू समाज अब ऐसे षड्यंत्रकारियों के खिलाफ लामबंद है जो लड़कियों को लव जिहाद का शिकार बना रहे हैं।
विज्ञापन

कहा कि प्रदेश सरकार भी यह कानून बना चुकी है कि यदि कोई किसी को बहकाकर उससे शादी करता है और उस पर धर्म बदलने का दबाव डालता है उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए लेकिन थाने में शिकायत देने के बावजूद धर्म बदलने का दबाव डालने के जुर्म में आरोपियों के खिलाफ धारा नहीं जोड़ी गई। उन्होंने कहा कि बहन-बेटी की रक्षा करना हम सभी को अधिकार है। इसी अधिकार के चलते पीड़िता न्याय दिलाने का प्रयास करने वाले नरेंद्र पांचाल के खिलाफ थाना बड़ी पुलिस ने एक आरोपी की तरफ से दी गई झूठी शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया जो गलत है। अगर पुलिस ने मुकदमा वापस नहीं लिया तो विहिप इसका विरोध करेगी और प्रशासन के खिलाफ आंदोलन को प्रदेश स्तर पर करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने लोगों से से अपने बच्चों को शिक्षित करने के साथ-साथ उनमें जागरूकता लाने की भी अपील की। पंचायत के बाद हिंदू संगठनों सदस्य रेलवे रोड से पैदल मार्च निकालते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और एसडीएम सुरेंद्र दून को झूठा मुकदमा निरस्त करवाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर गन्नौर व्यापार मंडल के प्रधान शेखरचंद जैन, भूषण हसीजा, बीजेपी मंडल अध्यक्ष विकास त्यागी, पार्षद डॉ. राजेश, नरेश वर्मा, अंकित त्यागी, विकास शर्मा, टिंकू प्रधान, सुरेंद्र खुराना आदि मौजूद रहे।

केंद्र सरकार से वक्फ बोर्ड को समाप्त करने की भी उठाएंगे मांग
विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त न्यायाधीश पवन कुमार ने कहा कि जाति विशेष से संबंधित लोगों के लिए वक्फ बोर्ड केवल जमीन हथियाने का एक माध्यम है। विहिप जल्द ही केंद्र सरकार से वक्फ बोर्ड को समाप्त करने की भी मांग उठाएगी। साथ यह भी मांग की जाएगी कि वक्फ बोर्ड की जमीनों की जांच करवा कर उन जमीनों को उनके असली मालिकों को वापस लौटाया जाए, जिन्हें धर्म विशेष के लोगों ने गलत तरीके से हथिया रखा है। इस दौरान विहिप की महामंडलेश्वर राधिका नंदन, विहिप जिला मंत्री सुभाष गुप्ता, जिला संघ संचालक डा. दीपचंद गर्ग, सह मंत्री अधिवक्ता संतराम, कर्मयोगी संगठन के राष्ट्रीय प्रचारक आशीष गोडसे, प्रखंड अध्यक्ष प्रभु दयाल, उपाध्यक्ष पवन गर्ग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed