फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   People blocked the road due to lack of water supply

पानी की आपूर्ति न होने पर लोगों ने लगाया जाम

Mon, 11 Oct 2021 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
People blocked the road due to lack of water supply
आईटीआई चौक पर पेयजल समस्या को लेकर जाम लगाकर खड़ी महिलाएं। संवाद - फोटो : Sonipat
सोनीपत। शहर के पटेल नगर में करीब तीन माह से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही। बार-बार शिकायत करने के बावजूद निगम अधिकारियों द्वारा कोई सुनवाई नहीं की जा रही। पेयजल समस्या से परेशान लोगों का गुस्सा रविवार शाम फूट पड़ा और आईटीआई चौक पर जाम लगा दिया। जिसके कारण वाहनों की लंबी लाइन लग गईं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर व पेयजल सप्लाई सुचारु कराने का भरोसा दिया। आश्वासन मिलने के बाद आधा घंटे में लोगों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि तीन माह से पानी आपूर्ति बाधित हो रही है। लोगों को पीने को पानी भी नहीं मिल रहा है। जब पानी आता भी है तो उसमें गंदगी होती है। निगम अधिकारियों की अनदेखी के कारण लोगों को पानी के कैंपर खरीदने पड़ रहे है। इसको लेकर कई बार नगर निगम में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल रहा है। पुलिस के समझाने के बावजूद लोग निगम अधिकारियों को मौके पर बुलाने और पेयजल की सप्लाई तत्काल शुरू कराने की मांग पर अड़े रहे। लोगों ने साढ़े पांच बजे जाम लगाया। करीब आधे घंटे तक लोग सड़क पर बैठे रहे। पुलिस ने लोगों को निगम अफसरों से बातचीत करवाकर भरोसा दिलाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed