फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   People arrived with two spoons of ghee in honor of the martyrs

Sonipat News: शहीदों के सम्मान में दो चम्मच घी लेकर पहुंचे लोग

Fri, 24 Mar 2023 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 24 Mar 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
People arrived with two spoons of ghee in honor of the martyrs
फोटो 40- गोहाना की नई अनाज मंडी में विभिन्न संगठनों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग। सं
गोहाना। नई अनाज मंडी में विभिन्न संगठनों की ओर से शहीद दिवस पर भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु व बटुकेश्वर दत्त को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विभिन्न जिलों से पहुंचे लोगों ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस दौरान प्रत्येक गांव व शहर के घर-घर से लोग ज्योत के लिए दो-दो चम्मच घी लेकर पहुंचे। जनता सरकार मोर्चा के अध्यक्ष अक्षय नरवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
विज्ञापन

अक्षय नरवाल ने बताया कि एक चम्मच घी शहीदों के सम्मान व एक चम्मच घी वर्तमान में व्यवस्था के परिवर्तन के लिए है। आजादी के 75 साल बाद भी शहीदों के सपनों का भारत नहीं बन पाया है। आज भी देश का किसान सड़क पर है। युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था नहीं है। इस दौरान भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु के शहीद दिवस पर देशभक्ति गीतों का गायन किया गया। इस मौके पर विकास सीसर, डॉ. देवेंद्र बल्हारा, साहिल गोयल, रविंद्र भारतीय, मंडी के प्रधान विनोद सहरावत, आशीष, अनिल मालिक, रणबीर जून व रविंद्र सोलंकी मौजूद रहे।
विज्ञापन

शहीदों को नमन कर पुरस्कृत किए 487 विद्यार्थी
गुढ़ा रोड स्थित जवाहरलाल नेहरू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शहीदों को नमन कर 487 मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सचिन शर्मा व उप प्राचार्य सूरत शर्मा ने की। मुख्यातिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी सुभाष भारद्वाज व प्रबंधक कृष्णा शर्मा ने वार्षिक खेल स्पर्धाओं के विजेता 344 खिलाड़ियों को पदक देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने मनाया शहीद दिवस
जवाहर लाल पार्क, गोहाना में सर्व कर्मचारी संघ ने शहीद दिवस मनाकर भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को श्रद्घासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ की गोहाना इकाई के प्रधान रमेश अत्री व संचालन सचिव सुरेश यादव ने किया। जिला पार्षद वीरेंद्र सहरावत, धर्मपाल मलिक, रोहतास दिलावर, जोगिंद्र शर्मा मौजूद रहे।
43 महिलाओं को किया सम्मानित
शहीद दिवस पर स्वस्थ भारत, स्वस्थ समुदाय अभियान के तहत सेवा ट्रस्ट यू के (इंडिया) ने कैलाश कॉलोनी वार्ड-13 में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें 43 महिलाओं को सम्मानित किया गया। प्रवीन वत्स ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। स्मार्ट बचपन स्कूल की प्राचार्य विनीता शर्मा, प्रवीण कुमार, दीपक, रेखा, श्वेता, कोमल, ज्योति व वर्षा मौजूद रही।

पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
गीता विद्या मंदिर विद्यालय, गोहाना में शहीद दिवस पर भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। प्राचार्य अश्वनी कुमार, मीना यादव व वेदप्रकाश मौजूद रहे।

फोटो 40- गोहाना की नई अनाज मंडी में विभिन्न संगठनों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग। सं

फोटो 40- गोहाना की नई अनाज मंडी में विभिन्न संगठनों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग। सं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed