फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   People are suffering due to scorching heat, there is no hope of relief

भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल, राहत के आसार नहीं

Sat, 11 Jun 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
People are suffering due to scorching heat, there is no hope of relief
भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए नहर में नहाते बच्चे। संवाद - फोटो : Sonipat
लोगों को कई दिनों से सूर्य देव के प्रचंड तेवरों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही भीषण गर्मी लोगों की हालत बिगाड़ रही है। 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने वाली लू के थपेड़े लोगों को झुलसा रहे हैं। भीषण गर्मी से अभी राहत के आसार भी नजर नहीं आ रहे। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अभी कई दिनों तक लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। 17 जून से मौसम में परिवर्तन होने और बारिश के आसार बने हुए है। उसके बाद ही लोगों को गर्मी से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन

दिन की शुरुआत के साथ ही सूर्य की तपन से धरती तपने लगती है। दोपहर तक सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। जो लोग सड़कों पर नजर आते हैं, वो भी पसीने से तर-बतर रहते हैं। यही नहीं बाजारों से भी ग्राहक गायब हो जाते हैं। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते रहते हैं। भीषण गर्मी के बीच शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि दोपहर करीब दो बजे तक 45 डिग्री सेल्सियस तक का आभास हो रहा था। धूप तेज होने के चलते दोपहर में लोग बाहर निकलने से बचते नजर आए। जो लोग घर से बाहर निकले, वह भी धूप व लू से बचने के लिए सिर व मुंह पर कपड़ा बांधे रहे। गर्मी से निजात पाने के लिए बच्चे व युवा नहरों व रजवाहों में छलांग लगाते दिखे।
विज्ञापन

गर्मी से राहत के अभी नहीं आसार
मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार इस सप्ताह भी लोगों को लू का सामना करना पड़ेगा। चिलचिलाती धूप से फिलहाल राहत के कोई आसार नहीं हैं। न्यूनतम तापमान भी बढ़ोतरी होने का अनुमान है। हालांकि 13 जून को बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। उसके बाद फिर भीषण गर्मी का सामना करना होगा। 17 जून से मौसम में परिवर्तन होने के साथ ही बारिश की संभावना बनी हुई है। जिसके बाद ही लोगों का गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सक दे रहे लू से बचाव व पानी पीने की सलाह
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार गरम हवाओं के चलने से शरीर में पानी की कमी होने का अंदेशा बना रहता है। यही नहीं हीट स्ट्रोक की संभावनाएं भी बढ़ जाती है। आंखों की बीमारियां होने का खतरा भी बढ़ जाता है। चिकित्सक ऐसे मौसम में धूप व लू से बचने और बार-बार पानी पीने की सलाह दे रहे हैं। ताकि शरीर में पानी की कमी ना हो सके।

इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। लू भी चल रही हैं। इस सप्ताह गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। 17 जून को मौसम में परिवर्तन होने व बारिश के आसार बने हुए हैं। उसके बाद ही लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलेगी।
डॉ. प्रेमदीप, मौसम विशेषज्ञ, कृषि विज्ञान केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed