फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Pensioners got a chance for document verification

Sonipat News: पेंशनधारकों को दस्तावेज सत्यापन का मिला मौका

Wed, 19 Mar 2025 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 19 Mar 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Pensioners got a chance for document verification
सोनीपत। नगर निगम क्षेत्र में वंचित पेंशनधारकों के लिए अच्छी खबर है। पहले वार्ड स्तर पर फिर नगर निगम कार्यालय में लगाए गए शिविर में जो लोग पेंशन दस्तावेज का सत्यापन नहीं करवा पाए हैं, उनको समाज कल्याण विभाग व नगर निगम ने एक और मौका दिया है। पेंशनधारकों के लिए 19 मार्च से वार्ड स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य, नगर निगम व समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों की टीम का गठन कर शहर के पेंशनधारकों के दस्तावेजों की जांच करवाई जा रही है।
पहले दिसंबर व जनवरी में हर वार्ड में शिविर लगाकर पेंशनधारकों के दस्तावेजों की जांच करवाई गई। लेकिन इन शिविरों में अपने दस्तावेजों की जांच करवाने से बहुत से लोग वंचित रह गए थे। उनकी सुविधा के लिए उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार की ओर से 12 मार्च को दिए गए निर्देश के बाद पेंशन शिविर की शुरुआत की जा रही है। यह शिविर 19 मार्च से 5 अप्रैल तक लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

जरूरी दस्तावेज : फैमिली आईडी, आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र या आयु प्रमाणपत्र, बैंक कॉपी, दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मृत्यु प्रमाणपत्र (विधवा पेंशन के लिए आवश्यक दस्तावेज)।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed