{"_id":"6990cae4daa15c9a8506d964","slug":"pension-of-elderly-people-who-died-without-being-eligible-has-been-cut-dr-arvind-sharma-sonipat-news-c-197-1-snp1003-149622-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"पात्र की नहीं मरने वाले बुजुर्गों की काटी गई है पेंशन : डॉ. अरविंद शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पात्र की नहीं मरने वाले बुजुर्गों की काटी गई है पेंशन : डॉ. अरविंद शर्मा
Sun, 15 Feb 2026 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 15 Feb 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गोहाना स्थित श्री प्राचीन शिव मंदिर में नवनिर्मित धर्मशाला का उद्घाटन करते क
गोहाना। पात्र बुजुर्गों को पेंशन दी जा रही है। केवल उनकी काटी गई है जिनका निधन हो चुका है। यह बात श्री प्राचीन शिव मंदिर में सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने नवनिर्मित धर्मशाला का उद्घाटन करने के बाद पूछे गए सवार पर कही।
अमेरिका के साथ फसलों को लेकर हुए समझौते पर सहकारिता मंत्री ने कहा कि हरियाणा और पंजाब में उगाई जाने वाली कोई भी फसल इस समझौते के दायरे में नहीं आती है। किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है।
बजट को लेकर उन्होंने कहा कि पिछले बजट में मिले 1500 सुझावों में से 700 से अधिक को शामिल किया गया था। इस बार भी सरकार एक बेहतर बजट पेश करेगी।
धर्मशाला को लेकर कहा कि समाज में धर्म के प्रति आस्था मजबूत होनी चाहिए। सनातन परंपराओं को सुदृढ़ किया जाना चाहिए। लगभग 11 लाख रुपये के अनुदान से बनी इस धर्मशाला को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर समिति के प्रधान बिजेंद्र सैनी ने की।
विज्ञापन
इस अवसर पर निर्माण समिति के उपाध्यक्ष बलजीत जांगड़ा, महामंत्री रणधीर कश्यप, खजांची अधिवक्ता अशोक सैनी, मिथलेश रानी व किरण भी उपस्थित रहीं।