फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Pension documents of 1325 people have been verified, a camp will be organised behind Baba Dham today

Sonipat News: 1325 के पेंशन दस्तावेज सत्यापित, आज बाबा धाम के पीछे लगेगा शिविर

Fri, 24 Jan 2025 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 24 Jan 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Pension documents of 1325 people have been verified, a camp will be organised behind Baba Dham today
फोटो 27: सोनीपत के अग्रवाल धर्मशाला में पेंशन शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे क्षेत्रीय कर अधिकार - फोटो : स्कूल
सोनीपत। नगर निगम की ओर से चार जगहों पर लगाए गए शिविर के दौरान 1325 पेंशनधारकों ने अपनी पेंशन संबंधित दस्तावेज सत्यापित कराए। शिविर के दौरान ऐसे पात्र लोग रह गए, जिनके पास मूल दस्तावेज नहीं थे। इसके चलते उन्हें वापस लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा। वहीं, वंचित पेंशनधारकों के लिए नगरनिगम ने शुक्रवार को शिविर लगाने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को बाबा धाम मंदिर के पीछे वार्ड नंबर 5 स्थित सामुदायिक भवन शिविर लगाया जाएगा। इसमें वार्ड नंबर 1 से 20 तक कोई भी पेंशनधारक जा सकता है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 15 के लिए गुड़ मंडी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में लगाए गए शिविर के दौरान अव्यवस्था का माहौल रहा। इसके अलावा वार्ड नंबर 12, 13 व 14 में भी शिविर लगाया गया। इसमें अधिकतर पेंशनधारक अपनी पेंशन संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन नहीं करा सके। इसकी वजह से उन्हें वापस लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा। वार्ड नंबर 15 के निगम पार्षद अतुल जैन ने निगम कर्मियों पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। शिविर में कर्मियों ने पेंशनधारकों से मूल दस्तावेज मांगें गए। अधिकतर के पास पुराने मतदाता पहचान पत्र न होने के कारण उन्हें वापस लौटाना पड़ा। इससे पेंशनधारकों ने प्रशासन से गुहार लगाई कि उनके साथ इस तरह का व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए। वहीं, गफलत में रिकार्ड मिलान करने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। इसके चलते पेंशनधारकों को दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed