{"_id":"67e16fc6d8925308db04d1a9","slug":"peethadheeshwar-swami-rammuni-maharaj-reached-gohana-for-the-first-time-after-becoming-mahamandaleshwar-sonipat-news-c-197-1-snp1008-134182-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: महामंडलेश्वर बन पहली बार गोहाना पहुंचे पीठाधीश्वर स्वामी राममुनि महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: महामंडलेश्वर बन पहली बार गोहाना पहुंचे पीठाधीश्वर स्वामी राममुनि महाराज
Tue, 25 Mar 2025 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 25 Mar 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
फोटो 13- सोनीपत के गोहाना में महामंडलेश्वर स्वामी राममुनि महाराज का स्वागत करते लोग। संवाद
गोहाना। हरिद्वार स्थित संत मंडल आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी राममुनि महाराज महामंडलेश्वर बनने के बाद सोमवार को पहली बार गोहाना पहुंचे। श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत कर आशीर्वाद लिया। महामंडलेश्वर स्वामी राममुनि महाराज ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
उन्होंने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में संत-महापुरुषों की ओर से उन्हें जो उपाधि दी गई, वह सदैव उनके ऋणी रहकर इस पद की गरिमा को बनाए रखेंगे।
प्रजापति समाज के प्रतिनिधि रामभगत फौजी ने कहा कि संतों की वाणी में दिव्यता व शांति का वास होता है। मां सरस्वती का आशीर्वाद संतों के शब्दों में वास करता है। संतों का कथन सच्चाई, ज्ञान व भक्ति से ओत-प्रोत होता है। वह अपनी वाणी से हमें सत्य का मार्गदर्शन करवाते हैं। उनका मार्गदर्शन ही सभी भक्तों के लिए प्रेरणादायक होता है। साथ ही उनका मार्गदर्शन हर क्षेत्र व समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाता है।
इस दौरान रामकुमार प्रजापति, धर्मवीर, मांगेराम, सोनू, ललित, योगेश, सुमित, गुड्डी देवी व कमलेश देवी मौजूद रहे।