{"_id":"67822af71f018999ae00262d","slug":"patwaris-must-have-knowledge-of-urdu-words-along-with-hindi-and-english-sonipat-news-c-197-1-snp1003-130603-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पटवारियों को हिंदी, अंग्रेजी के साथ उर्दू के शब्दों का ज्ञान जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पटवारियों को हिंदी, अंग्रेजी के साथ उर्दू के शब्दों का ज्ञान जरूरी
Sat, 11 Jan 2025 05:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 11 Jan 2025 05:17 PM IST
विज्ञापन
खरखौदा। उपमंडल कार्यालय में नवनियुक्त पटवारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया जा रहा है। एक वर्ष तक पटवारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। एसडीएम डॉ. निर्मल नागर और जिला राजस्व अधिकारी हरिओम अत्री ने शुक्रवार को पटवारियों को उनके कार्यक्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स दिए। यह प्रशिक्षण सत्र पटवारियों को बेहतर दक्षता और कार्यक्षमता विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित किया है।
एसडीएम डॉ. निर्मल नागर ने बताया कि सीखने की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के लिए जो कुछ भी पढ़ा जाए, उसे तुरंत लिखने की आदत डालनी चाहिए। इससे न केवल जानकारी को याद रखने में आसानी होती है, बल्कि यह लंबे समय तक दिमाग में बनी रहती है। उन्होंने यह भी बताया कि पटवारियों को हिंदी और अंग्रेजी के साथ उर्दू भाषा के शब्दों का भी ज्ञान होना आवश्यक है। उन्होंने सुझाव दिया कि जो भी नए उर्दू शब्द सीखें, उन्हें तुरंत अपनी डायरी में नोट करें। इससे उनके अर्थ और उपयोग को बेहतर तरीके से समझा जा सके। एसडीएम ने कहा कि इस तरह के सत्र उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें कार्य क्षेत्र में दक्ष बनाएंगे। खरखौदा में जिलाभर के 196 नवनियुक्त पटवारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें 29 महिला पटवारी भी शामिल हैं।
जिला राजस्व अधिकारी हरिओम अत्री ने पटवारियों को जमीन से संबंधित रिकाॅर्ड और दस्तावेजों को सटीकता के साथ तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण सत्र उन्हें भविष्य में अपने कार्यक्षेत्र में आने वाली चुनौतियों का सामना करने में मदद करेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य उन्हें तकनीकी और व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना है, जिससे वे अपनी जिम्मेदारियों को कुशलतापूर्वक निभा सकें।