फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Patwari should improve his working style: Deputy Commissioner

पटवारी अपनी कार्यशैली में करें सुधार : उपायुक्त

Fri, 21 Mar 2025 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Patwari should improve his working style: Deputy Commissioner
सोनीपत। इंतकाल को लेकर लोगों के सामने आ रही परेशानियों को देखते हुए उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री होने के तुरंत बाद इंतकाल करना सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को परेशानी न हो। इस कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त वीरवार को लघु सचिवालय में राजस्व विभाग की मासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन काॅलोनियों के इंतकाल करने में दिक्कत आ रही है वहां पर नगर निगम व राजस्व अधिकारियाें की समिति बनाएं। विशेष शिविर लगाएं। ऑनलाइन जमाबंदी को लेकर शेड्यूल तैयार करें। बताएं कि किस तिथि को जमाबंदी का पहला, किस दिन दूसरा और किस दिन फाइनल प्रिंट निकलेगा। उपायुक्त ने शहर के पटवारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि वह अपनी कार्यशैली में सुधार करें, ताकि व्यक्ति को बार-बार चक्कर न काटना पड़े।
विज्ञापन


तकसीम संबंधी केसों का करें निपटारा
उपायुक्त ने पुराने तकसीम से संबंधित केसों का निपटारा करने, 47-ए के तहत जुर्माना राशि की वसूली समय सीमा में करने, पैरोल रिकवरी, रेवेन्यू कोर्ट के मामलों, स्टांप ड्यूटी कलेक्शन और रिकवरी की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी तहसीलदार व नायब तहसीलदार ऑनलाइन सूची तैयार करें कि उन्होंने प्रतिदिन तकसीम से संबंधित कितने केसों का निपटारा किया। उन्होंने समाधान शिविर, सीएम विंडो व जनसंवाद पर आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निपटान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम गोहाना अंजलि श्रोत्रिय, एसडीएम सोनीपत सुभाष चंद्र, एसडीएम गन्नौर प्रवेश कादियान, नगराधीश डॉ. अनमोल, डीआरओ रणविजय सिंह सुल्तानिया, तहसीलदार जीवेंद्र कुमार सहित सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार, बीडीपीओ व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed