{"_id":"65c27ba53f5a23eb7b065c18","slug":"patwari-and-kanungo-will-go-tomorrow-to-surround-the-residence-of-deputy-chief-minister-sonipat-news-c-197-1-snp1003-113406-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: उप मुख्यमंत्री के आवास का घेराव करने कल जाएंगे पटवारी व कानूनगो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: उप मुख्यमंत्री के आवास का घेराव करने कल जाएंगे पटवारी व कानूनगो
Wed, 07 Feb 2024 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 07 Feb 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। वेतनमान में बढ़ोतरी व अन्य मांगों को लेकर पटवारियों व कानूनगो की हड़ताल मंगलवार को जारी रही। सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर पटवारी और कानूनगो 8 फरवरी को उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आवास का घेराव करने के लिए रवाना होंगे।
दि रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा के आह्वान पर लघु सचिवालय में 35 दिन से धरना दिया जा रहा है। 79 पटवारियों व 20 कानूनगो की हड़ताल के चलते आमजन को परेशानी हो रही है। रिहायशी प्रमाणपत्र, जाति प्रमाण पत्र, इंतकाल समेत कई काम पूरी तरह से ठप पड़े हैं। विभिन्न विभागों में नौकरी के आवेदन करने के लिए युवा पटवार खानों के चक्कर काट रहे हैं। आवेदन भरने के लिए रिहायशी प्रमाणपत्र, ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र की जरूरत पड़ती है, जिनमें पटवारी के हस्ताक्षर जरूरी होती है। जिला प्रधान सन्नी दहिया ने कहा कि सरकार जानबूझकर हड़ताल को लंबा खींच रही है। जब तक सरकार की ओर से उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक पटवारी व कानूनगो धरने पर डटे रहेंगे। उन्होंने कहा कि 8 फरवरी को सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर सिरसा में उप मुख्यमंत्री एवं राजस्व मंत्री दुष्यंत चौटाला के आवास का घेराव किया जाएगा। इसमें प्रदेशभर के पटवारी व कानूनगो भाग लेंगे। धरना स्थल पर मनीष, सुमित, संदीप, मुकेश, सतपाल, यशपाल, जगदीश, रामदास भी मौजूद रहे।