फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Patwari accused of demanding bribe of Rs 300, video viral

Sonipat News: पटवारी पर 300 रुपये रिश्वत मांगने का आरोप, वीडियो वायरल

Sat, 02 Sep 2023 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Patwari accused of demanding bribe of Rs 300, video viral
गन्नौर। गांव खुबडू निवासी एक व्यक्ति ने गन्नौर तहसील में एक पटवारी पर 300 रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। रिश्वत मांगने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। शिकायतकर्ता ने पटवारी के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो के निदेशक को लिखित शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

खुबडू गांव निवासी अनित ने बताया कि उन्होंने अपनी खेवट अलग करवाने के लिए गन्नौर तहसील में आवेदन किया था। इस संबंध में उन्होंने तत्कालीन पटवारी को 20 हजार रुपये दिए थे, लेकिन कुछ समय बाद वह सेवानिवृत्त हो गए। इसकी वजह से उनका काम नहीं हुआ। इसके बाद उनके स्थान पर आए पटवारी को अपनी समस्या बताई तो उन्होंने भी उनका काम नहीं किया। इस बारे में जब एसडीएम से शिकायत की गई तो पटवारी ने उनका काम कर दिया। आरोप है कि जब वह अपना इंतकाल नंबर पूछने गए तो पटवारी ने उनसे 300 रुपये लिए। 300 रुपये देते समय अनित ने मोबाइल से वीडियो बनवा लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद आरटीआई कार्यकर्ता सहदेव ने भी सीएमओ हरियाणा, गृहमंत्री अनिल विज सहित अन्य को टैग करते हुए पटवारी द्वारा रिश्वत लेने की वीडियो डाल कर शिकायत की है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि अपना काम करवाने के लिए वह पटवारी के पास लगातार आते थे, लेकिन वह काम करने की बजाय उनके चक्कर कटवाता था। आरोप है कि उसने जब अपना इंतकाल नंबर मांगा तो पटवारी ने 300 रुपये की मांग की। जबकि वह सरकारी फीस पहले ही भर चुका था। उनकी कार्यशैली से परेशान हो कर उसने पटवारी की रिश्वत लेते हुए वीडियो बना ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त के संज्ञान में लाएंगे मामला

एसडीएम गन्नौर निर्मल नागर ने बताया कि उन्हें वीडियो वायरल होने के संबंध में सूचना मिली है, लेकिन इस संबंध में शिकायत प्राप्त नहीं हुई। यदि इस तरह का मामला है तो वह इस मामले को उपायुक्त के संज्ञान में लाएंगे, ताकि पटवारी के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed