फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Path cleared for permanent campus at Sports University after 7 years, at a cost of 250 crore.

Sonipat News: 7 साल बाद खेल विवि में 250 करोड़ से स्थायी परिसर का रास्ता साफ

Wed, 30 Sep 2026 02:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Path cleared for permanent campus at Sports University after 7 years, at a cost of 250 crore.
फोटो :: हरियाणा खेलकूद विश्वविद्यालय, राई।
सोनीपत। राई स्थित हरियाणा खेलकूद विश्वविद्यालय में वर्षों से चली आ रही आधारभूत ढांचे की कमी अब दूर होने की उम्मीद जगी है। विश्वविद्यालय परिसर में करीब 250 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्यों का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खेल विभाग के अधिकारियों और विश्वविद्यालय के कुलपति अशोक कुमार को तीन माह के भीतर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पहले चरण में अकादमिक एवं प्रशासनिक भवन के साथ एक हजार दर्शकों की क्षमता वाला भव्य ऑडिटोरियम बनाया जाएगा। इसके बाद स्मार्ट कक्षाओं, तीन छात्रावासों और अधिकारियों-कर्मचारियों के आवासीय भवन समेत अन्य सुविधाएं चरणबद्ध तरीके से विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण में तीन बड़े भवनों पर रहेगा फोकस
निर्माण के पहले चरण में अकादमिक भवन, प्रशासनिक भवन और ऑडिटोरियम को प्राथमिकता दी जाएगी। अकादमिक भवन में स्मार्ट कक्षाओं समेत आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। प्रशासनिक भवन में कुलपति और अन्य अधिकारियों के कार्यालय होंगे। वहीं एक हजार दर्शकों की क्षमता वाला ऑडिटोरियम शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेल आयोजनों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
खिलाड़ियों के लिए बनेंगे तीन नए हॉस्टल
विश्वविद्यालय के मौजूदा ढांचे में विद्यार्थियों और खिलाड़ियों के लिए आवास की सुविधा की कमी है। योजना के तहत लड़कों के लिए दो तथा लड़कियों के लिए एक नया हॉस्टल बनाया जाएगा। इनके तैयार होने के बाद खिलाड़ियों और विद्यार्थियों को मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय के छात्रावासों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
अधिकारी-कर्मचारियों के लिए भी बनेंगे आवास
विश्वविद्यालय के अकादमिक और प्रशासनिक ढांचे के साथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए आवासीय भवन बनाने की भी योजना है। इससे विश्वविद्यालय के संचालन के लिए आवश्यक स्थायी प्रशासनिक व्यवस्था विकसित हो सकेगी और परिसर को चरणबद्ध तरीके से स्वतंत्र स्वरूप दिया जाएगा।
अभी शूटिंग रेंज में चल रहे कार्यालय
पर्याप्त आधारभूत ढांचा नहीं होने के कारण फिलहाल विश्वविद्यालय के कुलपति, रजिस्ट्रार और अन्य अधिकारियों के कार्यालय शूटिंग रेंज के भवन में चल रहे हैं। खिलाड़ी मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय के छात्रावासों में रहते हैं और खेल स्कूल के मैदान व स्टेडियम का इस्तेमाल करते हैं।
2019 में हुई थी घोषणा, सात साल बाद निर्माण की तैयारी
राई स्थित मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय में प्रदेश की पहली खेल विश्वविद्यालय स्थापित करने की घोषणा 14 फरवरी 2019 को हुई थी। शुरुआत में क्रिकेटर कपिल देव को कुलपति नियुक्त किया गया था, लेकिन उन्होंने पदभार ग्रहण नहीं किया। वर्ष 2022 में सुरजीत सिंह देशवाल को कुलपति नियुक्त किया गया, जिन्होंने बाद में निजी कारणों से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उत्तराखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को कुलपति बनाया गया। उनका कार्यकाल पूरा होने के बाद वे एक्सटेंशन पर हैं। विश्वविद्यालय की घोषणा के करीब सात साल बाद अब स्थायी आधारभूत ढांचे के निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ी है।

तीन माह में शुरू होगा निर्माण कार्य : कुलपति
विश्वविद्यालय के आधारभूत ढांचे के लिए प्रस्तावित निर्माण कार्यों की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। पहले चरण में अकादमिक और प्रशासनिक भवन, ऑडिटोरियम की सुविधाएं विकसित की जाएंगी। सरकार के निर्देशों के अनुसार टेंडर प्रक्रिया निर्धारित समय में पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराने का प्रयास है। इससे विश्वविद्यालय को अपना स्वतंत्र एवं आधुनिक परिसर मिलने के साथ विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को बेहतर शैक्षणिक व आवासीय सुविधाएं मिल सकेंगी।
अशोक कुमार, कुलपति, हरियाणा खेलकूद विश्वविद्यालय, राई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article