फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Patel Nagar Sonipat Titans became the zone champion in Namo Cricket League

Sonipat News: नमो क्रिकेट लीग में पटेल नगर सोनीपत टाइटन बनी जोन चैंपियन

Fri, 25 Sep 2026 02:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Patel Nagar Sonipat Titans became the zone champion in Namo Cricket League
फोटो: सोनीपत में हुई नमो क्रिकेट लीग में विजेता टीम के ​खिलाड़ी। स्राेत: सूचना विभाग
सोनीपत। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित नमो क्रिकेट लीग-2026 के सोनीपत जोन के फाइनल में पटेल नगर सोनीपत टाइटन ने बरोदा चैंपियन को छह विकेट से हराकर खिताब जीत लिया। करीब 100 टीमों के बीच हुए मुकाबलों के बाद दोनों टीमें फाइनल में पहुंची थीं। निर्णायक मुकाबले में पटेल नगर की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
विज्ञापन

विजेता टीम को 31 हजार रुपये नकद, गोल्ड मेडल और ट्रॉफी दी गई। उपविजेता बरोदा चैंपियन को 21 हजार रुपये और सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया। फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि विधायक पवन खरखौदा समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। संदीप सिंह सरोहा और नमो क्रिकेट लीग के जिला कोऑर्डिनेटर प्रदीप सरोहा (मोना) समेत अन्य लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

विधायक पवन खरखौदा ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि नमो क्रिकेट लीग युवाओं को खेलों से जोड़ने और उनकी प्रतिभा को मंच देने का प्रयास है। उन्होंने विजेता टीम को पंचकूला में होने वाले अगले चरण के मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचकूला में 32 टीमों के बीच मुकाबले
सोनीपत जोन की विजेता टीम अब पंचकूला में होने वाले अगले चरण में हिस्सा लेगी। इसमें विभिन्न जोन की 32 टीमें 28 सितंबर से 4 अक्तूबर तक मुकाबले करेंगी। 7 अक्तूबर को ग्रैंड फिनाले प्रस्तावित है। इसमें विजेता टीम को 21 लाख, उपविजेता को 11 लाख, तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को पांच लाख और चौथे स्थान की टीम को 2.5 लाख रुपये पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed