फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Passengers will get bus facility between Kharkhoda and Auchandi border.

Sonipat News: खरखौदा से औचंदी बॉर्डर के बीच यात्रियों को मिलेगी बस सुविधा

Wed, 13 May 2026 09:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 13 May 2026 09:42 PM IST
विज्ञापन
Passengers will get bus facility between Kharkhoda and Auchandi border.
सोनीपत महाप्रबंधक की ओर से शेड्यूल बनवाकर आदेश किए गए जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। शहर से औचंदी बॉर्डर के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए परिवहन विभाग ने बसों का निर्धारित शेड्यूल जारी कर दिया है। अब इस रूट पर बसों की कमी नहीं रहेगी, जिससे लंबे समय से परेशानी झेल रहे यात्रियों को निजात मिलेगी।
जिन्हें मजबूरी में महंगी ऑटो में बैठकर सफर करना पड़ रहा था। वीरवार से शेड्यूल के मुताबिक दिन के समय भी खरखौदा-दिल्ली रूट पर औचंदी बॉर्डर तक बसों की आवाजाही सुनिश्चित कर दी जाएगी।
विज्ञापन

खरखौदा के दिल्ली रूट पर लंबे समय से बसों की आवाजाही में कमी होने के चलते यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सुबह व देर शाम के समय ही यहां पर बसें मुहैया हो पाती है। सुबह विभिन्न रूटों से आने वाली रोडवेज बसें वाया खरखौदा होते हुए दिल्ली जाती हैं लेकिन वह इसके बाद शाम को ही लौटती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे दिन के समय में यात्रियों को मजबूरी में ऑटो का सहारा लेना पड़ रहा है जो 10 रुपये किराये के बजाय 20 रुपये या उससे ज्यादा भी वसूलते हैं। ऐसे में हरियाणा रोडवेज की तरफ से अब दिन के समय भी कई बसों का संचालन खरखौदा से औचंदी बार्डर तक करने का निर्णय लिया गया है। इसको लेकर महाप्रबंधक संजय कुमार ने शेड्यूल जारी कर उसके मुताबिक बसों का संचालन करने का आदेश दिया है।




-



खरखौदा से औचंदी बाॅर्डर

सुबह 09:00 बजे
सुबह 10:40 बजे
सुबह 11:40 बजे
दोपहर 12:40 बजे

दोपहर 01:40 बजे
शाम 04:40 बजे
शाम 05:40 बजे



औचंदी बाॅर्डर से खरखौदा
सुबह 09:20 बजे
सुबह 11:00 बजे
दोपहर 12:00 बजे

दोपहर 01:00 बजे
दोपहर 02:00 बजे
शाम 05:00 बजे
शाम 05:50 बजे



वर्जन
खरखौदा से दिल्ली रूट पर औचंदी बार्डर तक यात्रियों को दिन में बस सेवा नहीं मिलने का मामला मेरे संज्ञान में आया था। इस पर तत्काल प्रभाव से शेड्यूल जारी करते हुए बसों का संचालन शुरू करवाया जा रहा है। गोहाना से खरखौदा जाने वाली सात बसें सुबह नौ बजे से लेकर छह बजे तक खरखौदा-औचंदी बाॅर्डर पर सर्विस देंगी। -संजय कुमार, महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed