फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Passengers kept wandering for buses due to strike

Sonipat News: हड़ताल की वजह से बसों के लिए भटकते रहे यात्री

Wed, 03 Jan 2024 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 03 Jan 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Passengers kept wandering for buses due to strike
फोटो 04- सोनीपत बस अड्डे पर चालकों की हड़ताल के बीच रोडवेज बस में चढ़ने के लिए मची यात्रियों की
सोनीपत। केंद्र सरकार के हिट एंड रन के नए कानून को लेकर लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी चालक हड़ताल पर रहे। इस दौरान बस अड्डे पहुंचे यात्री बसों के लिए भटकते रहे। हालांकि पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन मिला जुला असर देखने को मिला। किलोमीटर स्कीम के तहत चलने वाली बसों के चालक हड़ताल में शामिल होकर सरकार के खिलाफ नारे लगाते दिखे। जबकि परिवहन समितियों की कुछ बसें सड़कों पर दौड़ती नजर आई। किलोमीटर स्कीम की बसें नहीं चलने से लंबे रूटों सहित कई लोकल रूटों पर भी परिवहन सेवाएं बाधित रही, जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की तरफ से बनाए गए इस नए कानून से चालक वर्ग में रोष बना हुआ है। किलोमीटर स्कीम, परिवहन समितियों की बसों के चालक, ट्रक, वैन व ऑटो चालक भी इसका विरोध कर रहे हैं। मंगलवार को बस अड्डा गेट पर किलोमीटर स्कीम व परिवहन समिति बस चालकों ने नारेबाजी करते हुए इस कानून को वापस लेने की मांग की। चालकों ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नही हो जाती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। सोनीपत बस डिपो में दोपहर तक महज 38 बसें ही विभिन्न रूटों पर उतर पाई। सोनीपत से पानीपत, करनाल, अंबाला, चंडीगढ़, बहादुरगढ़, रोहतक रूटों पर बस सेवाएं प्रभावित रही। लोकल रूटों पर भी कुछ इसी प्रकार के हालात बने रहे। ऐसे में बस यात्रियों को काफी देर तक बसों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश व राजस्थान रूट रहे बंद

हिट एंड रन को लेकर बनाए गए नए कानून के विरोध में चालकों की राष्ट्रीय स्तर पर हड़ताल के कारण सोनीपत बस डिपो से उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड प्रदेशों के कई रूट बंद रहे। जिसमें हरिद्वार, बड़ौत, बागपत, मेरठ, देहरादून रूट शामिल है। जयपुर रूट पर भी बसों के संचालन में रोडवेज को परेशानी झेलनी पड़ी। जबकि बड़ौत रूट पर चलने वाली बसों का गौरीपुर तक ही परिचालन किया गया। सोनीपत डिपो से देहरादून एक, हरिद्वार व मेरठ दो-दो और बड़ौत रूट पर पांच बसें चलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज रोडवेज कर्मचारी बसों के पहिये थाम दो घंटे करेंगे प्रदर्शन

हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा के आह्वान पर सोनीपत बस डिपो में रोडवेज कर्मचारी भी बुधवार को नए कानून के विरोध में दो घंटे का सांकेतिक धरना प्रदर्शन करेंगे। सुबह 11 बजे से दोपहर बाद एक बजे तक रोडवेज के चालक भी हड़ताल में शामिल होंगे। ऐसे में बुधवार को यात्रियों के लिए और अधिक परेशानी बढ़ने वाली है।

वर्जन

किलोमीटर स्कीम के तहत काम करने वाले चालक नए कानून के विरोध में हड़ताल पर रहे। जिसके कारण किलोमीटर स्कीम के तहत चलने वाली बसें बंद रही। पहले दिन के मुकाबले मंगलवार को परिवहन समितियों की कुछ बसें चली हैं। यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा देने का प्रयास किया गया है। जिस भी रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक होती है, उसी रूट पर बस को रवाना किया जा रहा है।

राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, सोनीपत

फोटो 04- सोनीपत बस अड्डे पर चालकों की हड़ताल के बीच रोडवेज बस में चढ़ने के लिए मची यात्रियों की

फोटो 04- सोनीपत बस अड्डे पर चालकों की हड़ताल के बीच रोडवेज बस में चढ़ने के लिए मची यात्रियों की

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed