फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Partner shot in garage in money transaction, life saved by missing target

पैसों के लेन-देन को लेकर गैराज में साझेदार को मारी गोली, बाल-बाल बचा

Tue, 03 Aug 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Partner shot in garage in money transaction, life saved by missing target
गोहाना। गांव सैनीपुरा स्थित गेहूं के गैराज में हिसाब करने के लिए आयोजित बैठक के बीच एक व्यक्ति ने अपने साझेदार पर गोली चला दी। इसमें साझेदार बाल-बाल बच गया। आरोपी ने लाइसेंसी पिस्तौल से वारदात को अंजाम दिया। सदर थाना पुलिस ने साझेदार की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गोहाना के सेक्टर-7 निवासी बलजीत मलिक ने पुलिस को बताया कि वह ट्रांसपोर्ट का काम करता है। पिछले साल उसने सिवानका निवासी कुडाराम, बरोदा रोड निवासी सुशील और जींद निवासी राज सिंह के साथ मिलकर गोहाना तहसील की अनाज मंडियों से गेहूं उठाने का सरकारी टेंडर लिया था। उसका हिसाब करने के लिए सोमवार को वह महम रोड गोहाना के रहने वाले कृष्ण के गांव सैनीपुरा स्थित गैराज में एकत्रित हुए थे। उनके साथ सिवानका निवासी सुरेश व मुनीम भी हिसाब करने में शामिल थे। रात करीब आठ बजे मुनीम, सुरेश व गैराज मालिक कृष्ण अपने घर चले गए। इसके बाद वे चारों साझेदार गैराज में बैठकर हिसाब कर रहे थे। इसी दौरान सामने बैठे राजसिंह ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से उसकी तरफ फायर कर दिया, लेकिन निशाना चूकने से गोली उसके कमीज के बाएं बाजू में लगकर सोफे में घुस गई और वह बाल-बाल बच गया। बलजीत का आरोप है कि राजसिंह ने पैसे के लेनदेन में उस पर फायर किया है।
विज्ञापन

वर्जन
शिकायतकर्ता ने अपने साझेदार पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी साझेदार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एसआई समुंद्र सिंह, जांच अधिकारी, सदर थाना गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed