फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Park will be built on railway land in front of Hindu College

Sonipat News: हिंदू कॉलेज के सामने रेलवे की जमीन पर बनेगा पार्क

Thu, 15 May 2025 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 15 May 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Park will be built on railway land in front of Hindu College
फोटो 08 : सोनीपत रेलवे स्टेशन के पास खाली पड़ी जमीन पर लोगों के साथ निरीक्षण करने पहुंचे मेयर र
सोनीपत। हिंदू कॉलेज के सामने रेलवे की खाली पड़ी जमीन को पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए मेयर राजीव जैन ने नगर निगम के अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार कर रेलवे विभाग के पास भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मेयर ने बुधवार सुबह आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले लोगों के साथ रेलवे की खाली जमीन का निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर नरेश कुमार से फोन पर बात की। उन्होंने कहा कि रेलवे फाटक के साथ पहले भी रेलवे की जमीन पर सुंदर पार्क तैयार किया गया था।
विज्ञापन

शिव नगर, गढ़ी घसीटा, देव नगर समेत कई कॉलोनियों के लोगों की मांग पर पार्क का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। मेयर ने बताया कि पश्चिमी क्षेत्र की कॉलोनियों के लोग गोहाना रोड पर रास्ता बंद होने के चलते सारंग रोड वाले पार्क में सैर करने नहीं जा पाते और उनके घूमने के लिए कोई और स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि रेलवे से अनापत्ति प्रमाणपत्र मिलने के बाद पार्क निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला कोट पार्क में गंदगी देख भड़के मेयर

मेयर ने मोहल्ला कोट पार्क में गंदगी की भरमार देखकर भड़क उठे। उन्होंने निगम अधिकारियों को नियमित सफाई करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने ट्यूबवेल के स्टार्टर व फ्यूज को जमीन पर रखा देखकर उसका प्लेटफार्म तैयार करने के लिए कहा। उन्होंने पार्क की देखरेख का जिम्मा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन से लेने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed