फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Parivartan Yatra: INLD leader Abhay Chautala said in Sonipat, BJP will put Dushyant in jail in liquor scam

परिवर्तन यात्रा: सोनीपत में इनेलो नेता अभय चौटाला बोले, शराब घोटाले में दुष्यंत को भी जेल में डालेगी बीजेपी

Tue, 02 May 2023 12:27 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 02 May 2023 12:27 PM IST
सार

सोनीपत के गोहाना के पुराना बस स्टैंड के नजदीक अतुल मलिक के निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने कार्यकाल में शहरवासियों के लिए कोई भी अच्छा काम नहीं किया। कांग्रेस सरकार ने भी आमजन के लिए कोई  काम नहीं किया।

विज्ञापन
Parivartan Yatra: INLD leader Abhay Chautala said in Sonipat, BJP will put Dushyant in jail in liquor scam
इनेलो नेता अभय चौटाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत में इनोलो विधायक अभय चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार दुष्यंत चौटाला को भी शराब घोटाले के मामले में जेल में डाल देगी। दिल्ली के डिप्टी सीएम की तरह दुष्यंत चौटाला को भी जेल होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के तानाशाही रवैये से हर वर्ग परेशान है। आमजन को भाजपा से छुटकारा दिलाने के लिए सभी पार्टियों को इकट्ठा होकर प्रदेश को भाजपा मुक्त करना होगा।

विज्ञापन


रैली में एक मंच पर होंगे भाजपा को सत्ता से बाहर करने वाले दल
वह मंगलवार को गोहाना के पुराना बस स्टैंड के नजदीक अतुल मलिक के निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने कार्यकाल में शहरवासियों के लिए कोई भी अच्छा काम नहीं किया। कांग्रेस सरकार ने भी आमजन के लिए कोई  काम नहीं किया। अब वक्त आ गया है कि प्रदेश में इनेलो सरकार बनाएगी और लोगों के हित का काम करेंगी। उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा समाप्त होने के बाद इनेलो की तरफ से एक रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें भाजपा से त्रस्त देशभर के बड़े नेता भाग लेंगे। इस दौरान अरुण कुमार व अतुल मलिक भी मौजूद रहे ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed