{"_id":"66b105a2af20790a57076bfd","slug":"paris-olympics-kiran-pahal-lost-in-the-first-round-will-win-the-repechage-and-play-the-semi-finals-sonipat-news-c-197-1-snp1007-122510-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेरिस ओलंपिक : पहले राउंड में हारी किरण पहल, रेपचेज में जीती ताे खेलेंगी सेमीफाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेरिस ओलंपिक : पहले राउंड में हारी किरण पहल, रेपचेज में जीती ताे खेलेंगी सेमीफाइनल
Mon, 05 Aug 2024 10:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 05 Aug 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
फोटो 27 - सोनीपत के गांव गुमड़ में किरण पहल की मां माया देवी व अन्य मुकाबले देखते हुए। संवाद
सोनीपत/गन्नौर। पेरिस ओलंपिक की 400 मीटर दौड़ में किरण पहले राउंड की पांचवीं हीट में 7वें स्थान पर रहीं। किरण पहल अब 6 अगस्त को दोपहर ढाई बजे रेपचेज राउंड में खेलेंगी। इसमें जीतने के बाद किरण का चयन सेमीफाइनल में हो सकता है।
गन्नौर के गांव गुमड़ की लाडली किरण का यह पहला ओलंपिक है। किरण ने ओलंपिक में 400 मीटर दौड़ स्पर्धा के 5वें राउंड में भाग लिया। राउंड की शुरुआत में ही खेल प्रशंसकों के शोर के कारण धावकों को स्टार्ट लेने में परेशानी हुई। इसके कारण राउंड में भाग ले रहे आठ में से तीन धावकों को ग्रीन कार्ड दिया गया। किरण ने नियंत्रण में रहकर धीमा दौड़ना शुरू किया। इसके बाद करीब 200 मीटर तक वह दौड़ में बनी रही। लेकिन, मुकाबले का परिणाम उनके अनुरूप नहीं आया।
किरण की मां माया देवी ने बताया कि बेटी ने मुकाबले में अपना बेहतर प्रदर्शन किया है। किरण हार मानने वालों में से नहीं है। वह 6 अगस्त को होने वाले रेपचेज राउंड में जरूर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी। प्रशिक्षक आशीष छिक्कारा ने बताया कि किरण कई दिनों से घुटने में थोड़ी जकड़न महसूस कर रही थी। मुकाबले में किरण ने 52.51 सेकंड का समय लिया और 7वें स्थान पर रही। उन्होंने बताया कि इस राउंड की छह हीट में जो धावक क्वालीफाई नहीं कर सके, उनके लिए 6 अगस्त को एक बेहतर मौका होगा। रेपचेज राउंड में चार हीट होंग, इनमें से दो सबसे बेहतरीन धावक सेमीफाइनल में जगह बनाएंगे। हमें उम्मीद है कि किरण अपना सर्वश्रेष्ठ देकर सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। जकड़न के बावजूद मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
भाई रविंद्र पहल ने बताया कि किरण को गिरकर उठना आता है। 6 अगस्त के मुकाबले में देश के लिए पदक की उम्मीद बनाए रखेंगी। किरण पहल ने अंतरराज्यीय प्रतियोगिता के 400 मीटर दौड़ स्पर्धा को 50.92 सेकेंड में पूरा कर स्वर्ण पदक हासिल किया था। ओलंपिक में क्वालीफाई स्तर 50.95 को पूरा कर पेरिस ओलंपिक की टिकट कटवाई थी।
सेमीफाइनल के लिए जी जान लगा दूंगी
पहले राउंड के मुकाबले के बाद किरण पहल ने अपने प्रशिक्षक आशीष से बात करते हुए कहा कि घुटने में थोड़ी जकड़न थी, लेकिन अब ठीक है। रेपचेज राउंड में जी जान लगा दूंगी परिणाम चाहे जो हो। लेकिन देश के लिए सेमीफाइनल में जाने की भरपूर कोशिश करुंगी।