{"_id":"6421f83ce572bff06204d717","slug":"para-archers-trial-starts-for-selection-in-three-international-events-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sports: तीन अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में चयन के लिए पैरा तीरंदाजों का ट्रायल शुरू, पांच कैटेगरी के लिए होगा चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sports: तीन अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में चयन के लिए पैरा तीरंदाजों का ट्रायल शुरू, पांच कैटेगरी के लिए होगा चयन
Tue, 28 Mar 2023 01:40 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 28 Mar 2023 01:40 AM IST
सार
दो दिवसीय ट्रायल के बाद पांच कैटेगरी के लिए चयन होगा। प्रतियोगिताओं में चयन के लिए 35 तीरंदाज ट्रायल दे रहे हैं।
विज्ञापन
बहालगढ़ स्थित साई केंद्र में आयोजित ट्रायल प्रक्रिया में भाग लेते पैरा तीरंदाज।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत के राई स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र, बहालगढ़ स्थित राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में सोमवार को तीरंदाजी की तीन अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए ट्रायल शुरू हुए। खिलाड़ी पैरा तीरंदाज पैरा एशियन गेम्स, पैरा वर्ल्ड चैंपियनशिप व पैरा वर्ल्ड रैंकिंग सीरीज में चयन के लिए फाइनल ट्रायल दे रहे हैं। प्रतियोगिताओं में चयन के लिए 35 तीरंदाज ट्रायल दे रहे हैं।
विज्ञापन
साई बहालगढ़ की कार्यकारी निदेशक ललिता शर्मा ने बताया कि पैरा एशियन गेम्स, पैरा वर्ल्ड चैंपियनशिप व पैरा वर्ल्ड रैंकिंग सीरीज में उत्कृष्ट खिलाड़ियों के चयन के लिए दो दिवसीय ट्रायल सोमवार से शुरू हो गए।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर ही पैरा तीरंदाजी की सभी पांच कैटेगरी के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन