फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Paperless registry system launched, no one registered on the first day

Sonipat News: पेपर रहित रजिस्ट्री प्रणाली शुरू, पहले दिन कोई नहीं हुई

Tue, 30 Sep 2025 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 30 Sep 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Paperless registry system launched, no one registered on the first day
फोटो 03 : सोनीपत लघु सचिवालय में राजस्व विभाग के जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान विधायक नि​खिल म
सोनीपत। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राजस्व विभाग की चार योजनाओं का शुभारंभ किया। लघु सचिवालय में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में विधायक देवेंद्र कादियान व निखिल मदान पहुंचे। पहले दिन पेपरलेस कोई रजिस्ट्री नहीं हुई। अधिकारियों का कहना है कि अभी इसमें समय लगेगा।
विज्ञापन

विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि पेपर रहित रजिस्ट्री प्रणाली शुरू होने से लोगों को दफ्तरों के चक्कर काटने से मुक्ति मिलेगी। लोग अब घर बैठे अपने मोबाइल से रजिस्ट्री से संबंधित सभी आंकड़े भरकर रजिस्ट्री के लिए समय बुक कर पाएंगे। उसके बाद संबंधित अधिकारी इन दस्तावेजों की जांच कर आवेदनकर्ता को फोटो के लिए बुलाएंगे। उनकी रजिस्ट्री की जाएगी।
विज्ञापन

विधायक निखिल मदान ने कहा कि सरकार ने निशानदेही के कार्य को भी पेपर रहित बनाया है। इससे पारिवारिक झगड़ों में कमी आएगी। अब किसान घर बैठे अपनी जमीन की पैमाइश सामान्य खर्च पर करवा सकेंगे। शुरू किए गए व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा के माध्यम से लोग अपने मोबाइल पर राजस्व विभाग से संबंधित योजनाओं व कागजातों के बारे में पता लगा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि राजस्व न्यायालय निगरानी प्रणाली के ऑनलाइन होने से अब लोगों को अपने फोन पर ही केस से संबंधित तारीखों के बारे में पता लग जाएगा। उन्हें संबंधित कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी जिससे जमीनी मामलों का निर्णय भी जल्द हो सकेगा।
उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि पेपर रहित निशानदेही के लिए सभी पटवारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गत दिनों हुई बारिश के कारण फसलों में पानी भरने की रिपोर्ट तुरंत भेजें ताकि किसानों को जल्द मुआवजा मिल सके।

उन्होंने डीआईओ को निर्देश दिए कि इन योजनाओं के बारे में कंप्यूटर ऑपरेटरों को प्रशिक्षण दिलवाना सुनिश्चित करें। इस दौरान नेता देवेंद्र कौशिक, प्रदीप सांगवान, एसडीएम अंजलि श्रोत्रिय, डॉ. निर्मल नागर, सुभाष चंद्र, प्रवेश कादियान, नगराधीश डॉ. अनमोल, डीआरओ सुशील शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed