{"_id":"585acb274f1c1b1e64e3adf4","slug":"pansionist-problem-bank-shutter-down-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रबंधक पर बिगड़े पेंशनधारकों ने गिराया बैंक का शटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रबंधक पर बिगड़े पेंशनधारकों ने गिराया बैंक का शटर
अमर उजाला ब्यूरो गन्नौर
Updated Thu, 22 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
बैंक के सामने रोष प्रकट करते कैलाना गांव के ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कैलाना के पेंशनधारकों ने बुधवार सुबह सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के प्रबंधक की कार्यप्रणाली से परेशान बैंक के गेट पर प्रदर्शन करते हुए बैंक को खुलने नहीं दिया। बैंक न खुलने देने की सूचना बैंक प्रबंधक ने पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंचे एएसआई मुकेश ने ग्रामीण उपभोक्ताओं को समझा बुझाकर बैंक को खुलवाया। कुछ समय बाद रोषित उपभोक्ताओं ने दोबारा से बैंक का शटर नीचे डालकर बैंक के अंदर मौजूद पुलिस कर्मी व कर्मचारियों के अलावा कुछ ग्रामीणों को अंदर ही बंद करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस कर्मियों द्वारा सख्ती बरतने के कारण ग्रामीण ऐसा नहीं कर पाए, जिसके बाद बैंक में लेनदेन शुरू हुआ।
रोष व्यक्त कर रहे उपभोक्ता बोहती, देवदत, संदीप, अशोक ने बताया कि सरकार द्वारा बुजुर्गों के सम्मान के लिए दी जा रही बुढ़ापा पेंशन के लिए बैंक के चक्कर काटने पड़ रहे है। बैंक में आकर जब पेंशन की मांग करते है तो प्रबंधक द्वारा उनके साथ गलत व्यवहार किया जाता है। उनका आरोप है कि कई बार तो बैंक प्रबंधक उन्हें धक्के मारकर बाहर निकाल देता है। गांव की सरपंच सरोज ने ग्राम पंचायत की तरफ से बैंक प्रबंधक की कार्यप्रणाली की शिकायत करते हुए एसडीएम से पेंशन दिलाने कि मांग की है। इसके अलावा बैंक के रिकार्ड की आरबीआई के अधिकारियों से जांच करने कि मांग की।
500 के नोट न आने से हो रही है दिक्कत
बैंक प्रबंधक देवदत्त ने बताया कि बैंक में अब से पहले 500 के नोट नहीं आए थे, आज ही 500 के नोट आए हैं। इस कारण पेंशन देने में दिक्कत हो रही थी। अब समाधान हो जाएगा। उपभोक्ताओं के साथ वे गलत व्यवहार नहीं करते। गलत आरोप लगाए जा रहे हैं।