{"_id":"63ecfce3bb075826940144a7","slug":"pandit-was-called-and-beaten-up-on-the-pretext-of-performing-havan-accused-of-robbing-car-cash-and-jewelery-sonipat-news-c-17-1-67616-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: हवन कराने के बहाने पंडित को बुलाकर पीटा, कार, नकदी और आभूषण लूटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: हवन कराने के बहाने पंडित को बुलाकर पीटा, कार, नकदी और आभूषण लूटने का आरोप
Wed, 15 Feb 2023 09:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 15 Feb 2023 09:10 PM IST
विज्ञापन
राई। हवन कराने के बहाने पंडित को गांव जठेड़ी के पास खेत में ले जाकर हाथ-पैर बांधकर अधमरा करने और उनकी कार, नकदी और आभूषण लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने होश में आने पर राई थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। आरोप है रुपयों के लेनदेन में वारदात को अंजाम दिया गया।
कबीरपुर निवासी रोहताश ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह उनके पास गांव नाथूपुर के विशाल ने कॉल कर कहा कि उसे हवन कराना है। जिस पर वह अपनी कार में सवार होकर नाथूपुर चल दिए। जब वे बारोटा टोल के पास पहुंचे तो उन्हें विशाल मिल गया। वह भी कार में सवार हो गया। वह उन्हें जठेड़ी की तरफ खेतों में ले गया। उसने कहा यहां उनका दोस्त मिलेगा। उसे भी हवन कराना है। वे उसके साथ खेत में गए तो वहां पर बाइक व स्कूटी पर चार युवक आए। इसी बीच युवकों ने कपड़े से उनके हाथ-पैर बांध दिए। जिसके बाद उन्हें गिराकर लोहे के तार व पाइप से हमला करना शुरू कर दिया। जिससे वह बेहोश हो गए। जब वह होश में आए तो राठधना रोड पर पड़े थे। उनकी कार, सोने की अंगूठी, चेन, घड़ी, मोबाइल नहीं मिले। कार में एक लाख रुपये नकद भी रखे थे। रोहताश का कहना है कि विशाल के साथ उनका पैसों का लेनदेन है। वे विशाल से लिए रुपये नहीं चुका सके थे। जिसे लेकर उसने साथियों संग उस पर हमला कर लूटपाट की है। रोहताश ने मंगलवार देर रात पुलिस को घटना से अवगत कराया। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामले को लेकर शिकायत मिली है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में हर पहलू पर गहनता से जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
बदन सिंह, थाना प्रभारी