फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Panchkula team picked up YouTuber from Gohana

Sonipat News: पंचकूला की टीम ने गोहाना से यू ट्यूबर को उठाया

Thu, 17 Jul 2025 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 17 Jul 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Panchkula team picked up YouTuber from Gohana
सोनीपत। पंचकूला की विजिलेंस टीम ने मंगलवार को गोहाना में दबिश देकर एक यू ट्यूबर को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि यू ट्यूबर सुनियोजित तरीके से एक मंत्री के विरुद्ध अपने चैनल पर पोस्ट कर रहा था। शिकायत के आधार पर पंचकूला की विजिलेंस टीम सक्रिय हुई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


आरोपी ने हाल के दिनों में राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा के विरुद्ध पोस्ट डाली थी। इसके अलावा सरकार को लेकर भी भ्रामक पोस्ट किए थे जिसको लेकर शिकायत की गई थी। यू ट्यूबर पर आरोप है कि बदनीयती से पैसे लेकर पोस्ट डाली गई है। इसके बाद विभिन्न ग्रुपों में उनको शेयर किया गया है जिससे कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा की छवि प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

पंचकूला की टीम ने वायरल पोस्ट के आधार पर मंगलवार को गोहाना के आदर्श नगर में रहने वाले यू ट्यूबर अरुण को गिरफ्तार कर लिया। टीम उसे पंचकूला लेकर गई है। कार्रवाई के बाद भ्रामक पोस्ट करने वाले अन्य यू ट्यूबर भी बैकफुट पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed