फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   panchayat demand ticket for local candidate

महापंचायत में बाहरी प्रत्याशी को टिकट देने का विरोध, स्थानीय को उतारने की मांग

Sun, 15 Sep 2019 07:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
panchayat demand ticket for local candidate
गोहाना (सोनीपत)। मदीना में महम रोड पर रविवार को सर्व दलीय-सर्व जातीय महापंचायत हुई। पंचायत में पहुंचे लोगों ने मांग करते हुए कहा कि सभी राजनीतिक दल बरोदा हलके से अपनी-अपनी पार्टी के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को टिकट देकर मैदान में उतारें। पंचायत में 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया जो इस मुद्दे को लेकर आगामी रणनीति भी तैयार करेगी। अगर किसी दल ने बाहरी को टिकट दिया, तो दोबारा पंचायत बुलाकर फैसला लिया जाएगा। वहीं पंचायत में एक पूर्व सीएम का नाम लिए जाने पर लोगों ने हंगामा किया, जिसे किसी तरह शांत कराया गया।
विज्ञापन

पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से विधानसभा चुनाव में बरोदा क्षेत्र से विभिन्न दल स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की टिकटों में अनदेखी कर रहे हैं। पंचायत में पहुंचे लोगों ने मांग करते हुए कहा कि सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी पार्टी के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को टिकट दें। पंचायत में एक वक्ता ने पूर्व सीएम और विधायकों का जिक्र शुरू कर दिया, जिसपर सभी ने विरोध जताते हुए हंगामा कर दिया कि पंचायत में किसी व्यक्ति विशेष का नाम नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केवल स्थानीय कार्यकर्ता को टिकट के मुद्दे पर बातचीत की जाए। हंगामा होने के बाद पंचायत ने 21 सदस्यीय कमेटी गठित की। इसमें समुंद्र मलिक, रामकुमार, प्रेम गंगाना, दलबीर सिंह, जोगेंद्र, राजबीर, मेवा सिंह, आजाद सिंह, शम्मे सिंह, बलबीर सिंह, वीरेंद्र, अजमेर, भगत सिंह आदि को शामिल किया गया। यह कमेटी किसी पार्टी द्वारा बाहरी को टिकट देने की स्थिति में आगामी रणनीति पर फैसला करेगी। यह पंचायत गांव रुखी के पूर्व सरपंच रामकुमार मलिक की देखरेख में हुई तो संयोजन गठवाला खाप के महासचिव अशोक मदीना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed