फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Palak Sharma won silver medal in Asmita Khelo India Taekwondo Women's League

Sonipat News: अस्मिता खेलो इंडिया ताइक्वांडो महिला लीग में पलक शर्मा ने जीता रजत पदक

Wed, 30 Jul 2025 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 30 Jul 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Palak Sharma won silver medal in Asmita Khelo India Taekwondo Women's League
फोटो 02- सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य मंजुला स्पाह व स्टाफ सदस्यों के साथ म
सोनीपत। अस्मिता खेलो इंडिया ताइक्वांडो महिला लीग-2025 की रजत पदक विजेता पलक शर्मा का जीवीएम कन्या महाविद्यालय में स्वागत किया गया। ताइक्वांडो महिला लीग का आयोजन 25 से 27 जुलाई तक कुरुक्षेत्र में किया गया। प्रतियोगिता में जीवीएम कन्या महाविद्यालय की कक्षा बीए द्वितीय वर्ष की पलक शर्मा ने 67 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्राचार्य मंजुला स्पाह ने बताया कि पलक शर्मा का अस्मिता खेलो इंडिया महिला लीग 2025 की राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। अस्मिता सिटी ताइक्वांडो लीग का उद्देश्य बेटियों को आत्मरक्षा, आत्मविश्वास व खेल भावना से सशक्त बनाना था। साथ ही महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना रहा। इस लीग में काफी छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उन्हाेंने स्टाफ सदस्यों के साथ पलक का स्वागत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि पलक शर्मा राष्ट्र स्तर पर भी महाविद्यालय का नाम रोशन करेगी। छात्रा की इस कामयाबी पर संस्था के प्रधान डॉ. ओपी परुथी ने भी पलक को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed