फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Painters in Punjab are painting Lord Krishna and the message of the Gita on the walls.

Sonipat News: पंजाब के चित्रकार दीवाराें पर उकेर रहे भगवान श्रीकृष्ण पर आधारित चित्र व गीता संदेश

Sat, 29 Nov 2025 02:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 29 Nov 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Painters in Punjab are painting Lord Krishna and the message of the Gita on the walls.
फोटो 32- सोनीपत के गोहाना रोड ​स्थित सुभाष स्टेडियम के प्रवेश द्वार की दीवार पर बनाया गया राधा-
सोनीपत। गीता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शहर के प्रमुख स्थलों व चौक-चौराहों पर होर्डिंग्स लगवाने के साथ आयोजन स्थल की दीवारों पर गीता पर आधारित उपदेशों की चित्रकारी की गई। गोहाना रोड स्थित सुभाष स्टेडियम में 29 नवंबर से 01 दिसंबर तक जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन

पंजाब के चित्रकार दीवारों पर भगवान श्रीकृष्ण पर आधारित चित्रों के साथ स्लोगन लिखकर गीता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएंगे। इसके लिए जालंधर से 08 लोगों की टीम तरुण कुमार के नेतृत्व में सोनीपत पहुंची है। तरुण कुमार ने बताया कि वह 04 साल से गीता पर आधारित स्लोगन, पेंटिंग का कार्य करवा रहे है। इससे पहले कुरुक्षेत्र में भी उनकी टीम चित्र व स्लोगन लेखन का कार्य कर चुकी है।
विज्ञापन

इसके बाद सोनीपत में गीता भवन रोड के पास फ्लाईओवर पर चित्रकारी की गई है। अब जिलास्तरीय आयोजन स्थल के प्रवेश द्वार पर कार्य प्रारंभ किया गया है। चित्रों का उद्देश्य न केवल शहर को गीता महोत्सव के रंग में रंगना है बल्कि श्रीमद्भागवत गीता के संदेशों को जन-जन पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कला विद्यार्थी भी अभियान में शामिल
उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि आयोजन स्थल पर की जा रही चित्रकारी में श्रीकृष्ण-अर्जुन संवाद, महाभारत के प्रसंग, धर्म-अधर्म, कर्तव्य, निष्काम कर्मयोग, जीवन दर्शन से जुड़े संदेशों को प्राथमिकता दी गई है ताकि चित्रकारी के माध्यम से गीता जयंती महोत्सव का संदेश युवा पीढ़ी तक रचनात्मक व प्रेरणादायक रूप में पहुंचाया जाएगा।
वहीं विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों के कला विभागों को भी इस अभियान में शामिल किया गया है, जिससे विद्यार्थियों को अपनी कला व ज्ञान का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।

शहर की शोभा बढ़ाएंगे दीवारों पर उकेरे गए दृश्य
उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि गीता की शिक्षाएं केवल धार्मिक नहीं, बल्कि जीवन प्रबंधन, सदाचार, सत्य, कर्तव्य एवं नेतृत्व का मार्ग दिखाती हैं। ऐसे में दीवारों पर उकेरे गए दृश्य न केवल शहर की शोभा बढ़ाएंगे, बल्कि आमजन विशेषकर युवाओं को जीवन में सकारात्मक सोच अपनाने के लिए भी प्रेरित करेंगे। उन्होंने जिलावासियों का आह्वान किया कि वह जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव में भाग लेकर भारतीय अध्यात्म व संस्कृति के पर्व को सफल बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed