फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Paddy has not been sold in Sonepat Mandi for five days and millet in Gohana for two days.

Sonipat News: सोनीपत मंडी में पांच दिन से धान और गोहाना में दो दिन से नहीं बिका बाजरा

Sat, 27 Sep 2025 09:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 09:45 PM IST
विज्ञापन
Paddy has not been sold in Sonepat Mandi for five days and millet in Gohana for two days.
फोटो 12: सोनीपत की अनाज मंडी के पास सब्जी मंडी में सुखाने के लिए ट्राली से उतारा जा रहा पीआर धा
साेनीपत। गोहाना, सोनीपत की अनाज मंडियों में पहले से जहां पीआर धान की आवक हो रही हैं वहीं खरखौदा मंडी में शुक्रवार को पहली बार पहुंचा। गोहाना मंडी में हैफेड की ओर से लगातार दूसरे दिन 17.7 मीट्रिक टन पीआर धान खरीदा गया मगर सोनीपत में नमी की वजह से धान अभी नहीं बिका है।
विज्ञापन

एक दिन पहले गोहाना मंडी में 13 एमटी धान खरीदा गया था। गोहाना अनाज मंडी में दो दिन में 9.5 एमटी बाजरा आ चुका है मगर नमी अधिक होने की वजह से अभी उसकी सरकारी खरीद शुरू नहीं हो पाई है। जिले की मंडियों में अब तक 218 एमटी धान पहुंच चुका है।
विज्ञापन

इनमें से गोहाना मंडी में 136.8 एमटी, कासंडी खरीद केंद्र पर 58.5 एमटी, खरखौदा व सोनीपत अनाज मंडी में 11.50-11.50 एमटी धान आया हुआ है। सोनीपत अनाज मंडी में पांच दिन से लगातार पीआर धान की आवक हो रही है। अनाज मंडी के साथ लगती सब्जी मंडी में धान को सुखाने के लिए फैलाया जा रहा है मगर अभी तक खरीदा नहीं गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी में करीब 20 एकड़ का धान पड़ा है। ई-खरीद पोर्टल पर अभी तक 11 एमटी धान ऑनलाइन दर्ज है। नमी 17 फीसदी से ज्यादा होने के कारण खरीद शुरू नहीं की गई है। इसकी वजह से किसानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
किसान वीरेंद्र का आरोप है कि हैफेड के अधिकारी जानबूझकर परेशान कर रहे हैं। धान में नमी की मात्रा 17 फीसदी से भी कम है लेकिन अधिकारी नमी ज्यादा बताकर सरकारी खरीद करने से इन्कार कर रहे हैं।
किसानों का आरोप है कि हैफेड के पास बारदाने की उपलब्धता न हाेने के कारण धान नहीं खरीदा जा रहा है। ऐसे में मंडी से धान चोरी होने की आशंका है। उनकी मांग है कि जल्द खरीद की जाए ताकि उनको परेशानी का सामना न करना पड़े।

हैफेड के पास बारदाने की 900 गांठें उपलब्ध हैं। गोहाना मंडी में पीआर धान की सरकारी खरीद शुरू कर दी है। सोनीपत व अन्य मंडियों में धान में नमी ज्यादा होने की वजह से खरीद शुरू नहीं की है। नमी कम होने के बाद खरीद शुरू कर दी जाएगी। -उमाकांत शर्मा, जिला प्रबंधक, हैफेड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed