फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Paddy arrival started in grain market

अनाज मंडी में धान की आवक शुरू

Mon, 20 Sep 2021 12:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Paddy arrival started in grain market
नई अनाज मंडी में धान के बोरे भरते मजदूर । संवाद - फोटो : Sonipat
सोनीपत। शहर के रोहतक रोड स्थित नई अनाज मंडी में धान की आवक शुरू हो गई है। इस बार किसानों को पिछले वर्ष के मुकाबले 1509 किस्म की धान पर प्रति क्विंटल 900 रुपये भाव ज्यादा मिल रहा है। महंगाई के बीच किसानों को धान की फसल पर बेहतर दाम मिलने से संतुष्टि मिल रही है। लेकिन धान में ज्यादा नमी होने के कारण खरीद कम हो रही है। वहीं मंडी में सड़क की मरम्मत व सफाई नहीं होने के कारण किसानों के लिए समस्या बढ़ रही है। ऐसे में किसानों ने मार्केट कमेटी के अधिकारियों से सड़क निर्माण व सफाई कराने की मांग की।
विज्ञापन

जिले में धान कटाई का सीजन शुरू हो चुका है। सोनीपत की नई अनाज मंडी में धान की आवक शुरू होने लगी है। धान में ज्यादा नमी होने के कारण खरीद कम हो रही है। अब तक प्राइवेट मिलर्स की ओर से पांच हजार क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। यहां आने वाले किसानों को मंडी में सफाई नहीं होने के कारण धान की फसल उतारने में परेशानी हो रही है। धान की आवक शुरू होने के साथ ही मार्केट कमेटी की ओर से सफाई व्यवस्था व सड़क की मरम्मत कराने पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। एक दिन पहले शनिवार को सीएम मनोहर लाल वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जिला प्रशासन को मंडियों में किसानों के लिए फसल खरीद के उचित प्रबंध करने के निर्देश दे चुका है।
विज्ञापन

अनाज मंडी में 1509 किस्म की धान की आवक शुरू होने के साथ दाम में अच्छे मिल रहे है। पिछले वर्ष 1509 किस्म की धान 2000 से लेकर 2100 रुपये तक बिक रहा था। इस बार महंगाई के समय में इसी धान पर किसानों को 900 रुपये ज्यादा मिल रहे है। मंडी में प्राइवेट मिलर्स की ओर से धान को 2900 से लेकर 3000 रुपये तक खरीदा जा रहा है। धान का भाव ठीक मिलने से किसानों के चेहरे पर खुशी है, लेकिन मंडी में सफाई व्यवस्था व सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
अनाज मंडी में धान की आवक शुरू होने लगी है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार धान का भाव बेहतर है। मंडी में सफाई का कार्य जारी है। ठेकेदार को सफाई बेहतर ढंग से करने के निर्देश दिए गए है। वहीं बारिश के कारण सड़क मरम्मत का कार्य रुका हुआ है। बारिश खत्म होते ही मरम्मत कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
- जितेंद्र कुमार, सचिव मार्केट कमेटी सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed