फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Oxygen mask was not found in the ambulance, EMT did not know how to lay the injured on the stretcher

Sonipat News: एंबुलेंस में नहीं मिला ऑक्सीजन मास्क, ईएमटी को घायल को स्ट्रेचर पर लेटाना नहीं आया

Sun, 06 Apr 2025 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 06 Apr 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Oxygen mask was not found in the ambulance, EMT did not know how to lay the injured on the stretcher
फोटो 14 : सोनीपत के जिला नागरिक अस्पताल में ईएमटी से घायल को स्ट्रेचर पर लेटाने की जानकारी लेते - फोटो : mathura
सोनीपत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंबुलेंस में बेहतर सुविधा देने का दावा किया जाता है, लेकिन हकीकत कुछ और बयां कर रही है। रेफरल ट्रांसपोर्ट सिस्टम (आरटीएस) के उप निदेशक डॉ. यादविंद्र सिंह जिला नागरिक अस्पताल में एंबुलेंस में जरूरी व्यवस्थाओं की पड़ताल करने पहुंचे तो एंबुलेंस में ऑक्सीजन मास्क तक नहीं मिले। एमरजेंसी मेडिकल तकनीशियन (ईएमटी) वर्दी में नहीं मिला। इस पर एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। साथ ही उप निदेशक ने एंबुलेंस की व्यवस्थाओं को देख फ्लीट मैनेजर को फटकार लगाई। फ्लीट मैनेजर का चार्ज दूसरे कर्मी को देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवा की रीढ़ माने जाने वाली एंबुलेंस की हालत खस्ता बनी हुई है। जिले में 30 में से पांच एंबुलेंस खराब खड़ी हैं। जिला नागरिक अस्पताल में शनिवार को निरीक्षण के दौरान पहुंचे रेफरल ट्रांसपोर्ट सिस्टम (आरटीएस) के उप निदेशक डॉ. यादविंद्र सिंह ने एंबुलेंस व्यवस्था की पोल खोल दी। जांच के दौरान एंबुलेंस में ऑक्सीजन मास्क तक नहीं मिला। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस में जरूरी व्यवस्था को लेकर स्वास्थ्य कर्मी सतर्क नहीं है। एंबुलेंस में सबसे जरूरी मास्क न होना कर्मचारियों पर सवालिया निशान खड़े करता है। अगर रास्ते में किसी मरीज को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ जाए तो ऑक्सीजन मास्क न होने पर उसकी मौत हो सकती है। उन्होंने ईएमटी को फटकार लगाते हुए रवैये में सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उप निदेशक ने ईएमटी से घायल को स्ट्रेचर पर लेटाने की जानकारी ली। इस दौरान ईएमटी सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को स्ट्रेचर पर लेटाने के लिए स्ट्रेचर ही नहीं लगा पाए। इस दौरान एंबुलेंस चालक ने घायल के लिए स्ट्रेचर लगाने का तरीका बताया। इस पर उप निदेशक ने फ्लीट मैनेजर को एक सप्ताह के लिए ईएमटी को इमरजेंसी में प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिए। इस दौरान उप निदेशक ने एंबुलेंस की लॉग बुक की जांच की। उसमें मरीज के कॉल की एंट्री तक नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी की फटी मिली चालक सीट

उप निदेशक को एंबुलेंस में चालक सीट फटी और ऑक्सीजन सिलिंडर लीक मिला। साथ ही एंबुलेंस में लगे सीसीटीवी खराब मिले। अधिकारी ने प्रबंधन को गाड़ी पर तैनात ईएमटी को रेफर के दौरान व उसे अस्पताल लाते समय पीछे मरीज के साथ रहने के निर्देश दिए। उप निदेशक ने बायोमेडिकल इंजीनियर को भी एंबुलेंस की कमियां दूर कराने के निर्देश दिए। इस दौरान आरटीएस इंचार्ज डॉ. सुभाष गहलावत, अस्पताल के आरएमओ डॉ. मनजीत राठी व अन्य स्टाफ कर्मी भी मौजूद रहे।

उपनिदेशक के निरीक्षण के दौरान एंबुलेंस में जो कमियां मिली हैं उनको सुधारा जाएगा। वहीं, ईएमटी को बेहतर प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे मरीजों को अस्पताल से रेफर करने के दौरान एंबुलेंस में जरूरी सुविधाएं मुहैया करा सकें। -डॉ. सुभाष गहलावत, इंचार्ज, आरटीएस।

फोटो 14 : सोनीपत के जिला नागरिक अस्पताल में ईएमटी से घायल को स्ट्रेचर पर लेटाने की जानकारी लेते

फोटो 14 : सोनीपत के जिला नागरिक अस्पताल में ईएमटी से घायल को स्ट्रेचर पर लेटाने की जानकारी लेते- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed