फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Over 2,000 effigies of Ravana's family will be burnt in Sonipat.

Sonipat News: सोनीपत में रावण परिवार के 2000 से अधिक पुतलों का होगा दहन

Sun, 28 Sep 2025 10:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 28 Sep 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
Over 2,000 effigies of Ravana's family will be burnt in Sonipat.
फोटो :30: सोनीपत के बहालगढ़ रोड पर बनाए जा रहे पुतले देखते बाइक सवार। संवाद
सोनीपत। जिले में दशहरा पर्व पर इस बार रावण परिवार के 2000 से अधिक पुतलों का दहन किया जाएगा। दिल्ली रोड स्थित नागरिक अस्पताल और महाराणा चौक के पास सेक्टर 14-15 रोड पर कारीगर दो महीने से इन पुतलों को तैयार करने में जुटे हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के कासगंज निवासी कारीगर चरण सिंह बताते हैं कि इस साल पुतलों की मांग पिछले वर्षों की तुलना में तीन गुना बढ़ी है। शहर के अलावा खरखौदा, गन्नौर, पानीपत के समालखा और रोहतक से भी पुतलों के ऑर्डर मिले हैं। कारीगर 5 फीट से लेकर 50 फीट तक के पुतले बना रहे हैं। छोटे पुतले 1,000 रुपये, 40 फीट के पुतले 20 हजार और 50 फीट के विशाल पुतले 25 से 30 हजार रुपये में तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


रोहतक में भी तैयार हो रहे पुतले

रोहतक के कारीगर 60 फीट ऊंचे रावण और 54-54 फीट ऊंचे मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतले तैयार कर रहे हैं। कामी रोड स्थित रामलीला मैदान में दो मंजिला लंका का भव्य दहन किया जाएगा। मंचन में लंका को रंगीन कागजों के साथ सजाया जाएगा। हनुमान जी की झांकी के साथ इसका दहन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान महेंद्र मंगला, मीडिया प्रभारी गजेंद्र मंगला ने बताया कि रामलीला में अष्टमी के दिन 30 सितंबर को रावण की दो मंजिला लंका (करीब 16 फीट ऊंची) का दहन किया जाएगा। इस वर्ष उत्तर प्रदेश के बागपत के बजाय रोहतक के कारीगर सुबह लंका का निर्माण करेंगे।


कारीगरों की कला और मेहनत का अनूठा प्रदर्शन

कारीगर राजू ने बताया कि पुतलों को तैयार करने के बाद उनमें विशेष रंगीन कागज लगाकर आकर्षक बनाया जाता है। इस बार पुतले केवल धार्मिक उत्सव नहीं बल्कि कारीगरों की कला और मेहनत का भी जीवंत प्रदर्शन साबित होंगे। दशहरा का यह महोत्सव न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है, बल्कि जिला वासियों के लिए मनोरंजन और उत्सव का बड़ा अवसर भी प्रदान करेगा।

फोटो :30: सोनीपत के बहालगढ़ रोड पर बनाए जा रहे पुतले देखते बाइक सवार। संवाद

फोटो :30: सोनीपत के बहालगढ़ रोड पर बनाए जा रहे पुतले देखते बाइक सवार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed