फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   outh of Rajasthan gave his life by hanging, case filed against youth of village itself

राजस्थान के युवक ने फंदा लगाकर दी जान, गांव के ही युवक पर मुकदमा दर्ज

Tue, 03 Aug 2021 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
outh of Rajasthan gave his life by hanging, case filed against youth of village itself
प्याऊ मनियारी में किराये पर रह रहे राजस्थान के युवक ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक एक सप्ताह पहले ही राजस्थान से यहां आया था। वह गांव में हुए झगड़े के बाद से परेशान था। पुलिस ने दीवार तोड़ने के बाद कमरे की कुंडी खोलकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने युवक के चचेरे भाई के बयान पर उनके गांव के युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

राजस्थान के जिला सीकर के गांव रामपुरा-थोई के रहने वाले रामपाल लील ने पुलिस को बताया कि उसके दो चचेरे भाई प्याऊ मनियारी, कुंडली में किराये के कमरों में रहते हैं। वह यहीं पर प्रिंटिंग प्रेस में काम करते हैं। किराये के कमरे में महेश ग्राउंड फ्लोर व अमर सिंह प्रथम तल पर रहता था। महेश ने घर पर फोन करके बताया था कि गांव का पूर्णमल उर्फ देवीलाल उसको लगातार धमकी दे रहा है। वह उसे गांव में आने पर मारने की धमकी दे रहा है। इससे महेश बेहद डरा हुआ था। परिवार के लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया कि जब वह गांव में आएगा तो उसे समझा देंगे। इसके बावजूद वह डरा हुआ था। उसने डर के चलते ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पूर्णमल ने महेश को आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया। अमर सिंह ने उन्हें महेश के फंदा लगाने की जानकारी दी। कुंडली थाना पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने दीवार तोड़कर अंदर से बंद दरवाजा खुलवाया और शव को नीचे उतरवाया। पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

घर में महेश की शादी की तैयारी कर रहे थे परिजन
रामपाल ने बताया कि 23 वर्षीय महेश की शादी की तैयारी चल रही थी। इसके लिए उसको एक सप्ताह पहले गांव में बुलाया था। वहां पर जमीन की पुरानी रंजिश में पूर्णमल से झगड़ा हो गया था। झगड़े के बाद महेश को सोनीपत भेज दिया गया था। उसके बावजूद पूर्णमल ने उसे धमकी दी, जिससे डरकर उसके भाई ने जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
युवक ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या की है। युवक के परिजनों ने उसके गांव के युवक पर मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में जांच कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा, जिससे मामले की सच्चाई का पता लग सकेगा।
- रवि कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed