फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Outcry over drinking water crisis for 20 days

Sonipat News: 20 दिन से पेयजल संकट पर हाहाकार

Mon, 27 May 2024 05:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 27 May 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
Outcry over drinking water crisis for 20 days
सोनीपत। चिलचिलाती गर्मी में सुभाष नगर में 20 दिन से पेयजल संकट को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। ऐसे में रविवार को क्षेत्र के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने एकत्रित होकर नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ रोष जताया। उनका आरोप था कि समय पर पानी की आपूर्ति न होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। उनकी मांग है कि कॉलोनी में एक घंटा पानी की आपूर्ति की जाए, लेकिन ठेकेदार की ओर से कुछ समय पानी चलाकर बंद कर दिया जाता है। पानी की पूरी आपूर्ति न होने के कारण कॉलोनी में अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंच पाता।
विज्ञापन

कॉलोनीवासी श्यामचंद, ओमपती, रेखा, सरिता ने बताया कि नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही के कारण कॉलोनी में रहने वाले 50 से ज्यादा परिवारों के सामने पेयजल संकट बना हुआ है। अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ठेकेदार की ओर से समय पर पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह आंदोलन तेज करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

पुष्पा, राजबाला, सुमन, सरोज, बाला ने कहा कि नगर निगम की ओर से कॉलोनी में पानी आपूर्ति समय एक घंटा निर्धारित कर रखा है। उसके बावजूद काॅलोनी में आधा घंटा पानी की आपूर्ति की जाती है। इसके चलते 50 से ज्यादा ऐसे घर रह जाते हैं, जो कॉलोनी में गली के अंतिम छोर पर बने हुए हैं। अंतिम छोर पर एक बाल्टी पानी की आपूर्ति नहीं होती। इसकी वजह से गर्मी में लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। उन्होंने ठेका कर्मियों पर आरोप लगाया कि कर्मचारी जानबूझ कर कम समय के लिए पानी देते हैं, इसके कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस समस्या का नहीं सुलझाया गया तो मजबूरन लोगों को सड़क पर आना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बबली, मीरा, सुनीता, दर्शना, नीलम, सुमन ने बताया कि नगर निगम की अनदेखी के कारण क्षेत्र के लोगों को पानी के कैंपर खरीदने पड़ रहा है। यहां तक लोगों को गांव महलाना स्थित पश्चिमी यमुना नहर के पास से पानी लाना पड़ रहा है। अधिकारियों को मामले से अवगत कराने के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। अधिकारियों की मिलीभगत से क्षेत्र में पानी की आपूर्ति कर की जा रही है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


बिजली के अघोषित कट लगने की वजह से सुभाष नगर में पानी की आपूर्ति कम हो रही है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से पानी ज्यादा मिलते ही कॉलोनी में पानी की बेहतर आपूर्ति शुरू की जाएगी। जरूरत पड़ी तो बूस्टिंग स्टेशन पर जनरेटर रखवाया जाएगा।
- नरेंद्र सिंह, सहायक अभियंता, नगर निगम, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed