{"_id":"667461afed2b31006100ca15","slug":"our-skilled-family-members-refused-now-winning-medals-in-boxing-sonipat-news-c-197-1-snp1007-119999-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमारे हुनरमंद : घर वालों ने किया मना, अब बॉक्सिंग में जीत रहे पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमारे हुनरमंद : घर वालों ने किया मना, अब बॉक्सिंग में जीत रहे पदक
Thu, 20 Jun 2024 10:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 20 Jun 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
निखिल।
गोहाना। गांव खेड़ी दमकन का लाडला निखिल करीब तीन साल से मुक्केबाजी के गुर सीख रहे है। निखिल गोहाना स्थित गोहाना बॉक्सिंग क्लब में सुबह शाम अपनी प्रतिभा निखारने के लिए कड़ा अभ्यास कर रहे हैं और मुक्के के दम पर लगातर राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत रहे हैं।
निखिल ने बताया कि उन्हें बचपन से मुक्केबाजी का शौक रहा है। बचपन में घर वालों ने उन्हें बॉक्सिंग करने से मना कर दिया था। उनका कहना है कि बॉक्सिंग के खेल में कहीं चोट न लग जाए, इस डर से घर वालों ने मना कर दिया था, लेकिन मुक्केबाजी के प्रति जुनून को देखते हुए घर वालों ने क्लब में भेजने की हामी भर दी। अब वह पंच लगाकर राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश व जिले का नाम चमका रहे हैं। उन्होंने बताया कि अमेरिकन मुक्केबाज डेविस उनके पसंदीदा खिलाड़ी हैं। निखिल अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीतने को बेताब हैं। प्रशिक्षक विकास मलिक ने बताया कि निखिल बहुत प्रतिभाशाली व मेहनती खिलाड़ी है। उम्मीद है कि वह विश्व स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगे।
यह हैं उपलब्धियां
मुक्केबाज निखिल ने साल 2023 में जिला स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, राज्य स्तरीय जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीता था। राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभागिता की। वहीं इस साल रोहतक में आयोजित आरएसी राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था।